परंपरा के तहत यहां दूल्हा दुल्हन बदलते हैं रूप
आंध्रप्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में शादी से एक दिन पहले दूल्हा लड़की की तरह सजता है और दुल्हन लड़के की तरह तैयार होती है। गन्नामनि लोगों का ये रिवाज काकतिया शासकों के काल से जारी है। इसका मकसद लड़का-लड़की के बीच भेदभाव को दूर करना है। ये परंपरा महारानी रुद्रमा देवी के समय पर शुरु हुई थी। जब युद्ध में सैंकड़ो सैनिक मारे गए तो महिलाएं पुरुषों के कपड़े पहनकर रणभूमि में उतरी थी। तभी से ये परंपरा जारी है।