राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, कुल परिणाम रहा 82 फीसदी
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा हो चुकी है। शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी हैं। दसवीं का कुल परिणाम 82.89% रहा। जिसमें लड़कियां 84.38 फीसदी तो वहीं लड़के 81.62% पास हुए। बोर्ड परीक्षा में लगभग 10 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। 10 वीं कक्षा के लिए राजस्थान बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.edu पर जारी किए गए हैं।