राम रहीम की पैरोल हुई खत्म, सुनारिया जेल लौटे
बाबा राम रहीम की 30 दिन की पैरोल जुलाई 17 को खत्म हो गई है, जिसके बाद वो फिर से हरियाणा के सुनारिया जेल में पहुंच गए है। पैरोल खत्म होने के बाद पांच गाड़ियों के काफिले में वो जेल पहुंचे। राम रहीम को जून 17 को 30 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वो बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा था। राम रहीम 2017 से दो साध्वियों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में सजा काट रहे है।