रेप के मामले में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी को पीड़िता की मां ने बताया निर्दोष
टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी के रेप केस में पीड़िता की मां ने खुलासा करते हुए बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष हैं और उन्हें उनके पूर्व पति ने फंसाया है। पीड़िता की दोस्त ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि पीड़िता 2 सालों से अपनी मां से अलग है और उनकी कस्टडी को लेकर उनके माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। बता दें, एक्टर पर्ल पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगाया गया था।