‘पर्ल वी पुरी’ के सपोर्ट में आयी मशहूर डायरेक्टर और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार
मशहूर डायरेक्टर और एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार रेप के आरोपी एक्टर पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में उतर आई हैं। पर्ल की पोस्ट पर कमेंट करते हुए दिव्या ने लिखा, पर्ल हम सभी को पता है कि सच क्या है। कैसे उन शर्मनाक लोगों ने तुम्हें अपने निजी मामले में बली का बकरा बना है। सच में आशा करती हूं कि तुम्हें जल्द से जल्द न्याय मिले। दिव्या के इस कमेंट का पर्ल ने हाथ जोड़े इमोजी के साथ जवाब दिया।
Tags: Divya Khosla Kumar, Pearl V Puri, rape charges, Social Media
Courtesy: Aajtak News
एक्टर पर्ल वी पुरी रैप को केस में मिली ज़मानत, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द
नाबालिग लड़की से रैप के मामले में अभिनेता पर्ल वी पुरी को ज़मानत मिल गई है। जिसके बाद अभिनेता ने एक पोस्ट लिखा कि मुझे रातों-रात एक अपराधी की तरह महसूस कराया गया। यह सब मेरी माँ के कैंसर के इलाज के बीच हुआ है। इस सबने सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया है। जिससे मैं असहाय महसूस कर रहा हूं। अभी भी एक दम सुन्न हूँ,लेकिन मुझे लगा कि यह मेरे दोस्तों,प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाने का समय है।
Tags: Pearl V Puri, rape charges, Actor, Ekta Kapoor
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
रेप के मामले में गिरफ्तार पर्ल वी पुरी को पीड़िता की मां ने बताया निर्दोष
टीवी के मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी के रेप केस में पीड़िता की मां ने खुलासा करते हुए बताया कि पर्ल बिल्कुल निर्दोष हैं और उन्हें उनके पूर्व पति ने फंसाया है। पीड़िता की दोस्त ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि पीड़िता 2 सालों से अपनी मां से अलग है और उनकी कस्टडी को लेकर उनके माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है। बता दें, एक्टर पर्ल पर नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगाया गया था।
Tags: Nagin, Pearl V Puri, rape charges, TV actor
Courtesy: Abp Live