ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी को लेकर आई बड़ी डिटेल सामने
बॉलीवुड का स्टार कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंधेंगे, जिसमें सप्ताह भर तक शादी की रस्में चलेंगी। दोनों दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्में पंजाबी रीति रिवाज से निभाई जाएंगी। दिल्ली में शादी के बाद दोनों अपने बॉलीवुड दोस्तों को मुंबई में शानदार रिसेप्शन भी देंगे। इसमें फिल्मी दुनिया के चेहरे नजर आएंगे।