साइबर क्राइम में कर्नाटक टॉप पर, देश में पिछले डेढ़ साल में हुई 3,17,439 घटनायें
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ़ बढ़ते साइबर क्राइम मामलों को रिकॉर्ड करने के लिए अगस्त 30 -2019 में बनाये गए 'नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल' के मुताबिक पिछले 18 महीनों में देश में साइबर क्राइम की 3,17,439 घटनाएं हुई हैं और 5,771 FIR ऑनलाइन रजिस्टर्ड की गई हैं। वहीं, 87 FIR के साथ साइबर क्राइम में कर्नाटक टॉप पर है। बता दें, कोरोना महामारी के चलते साइबर क्राइम में 350% की बढ़ोतरी हुई है। 2019 में साइबर क्राइम से वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को 1 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।