शीर्ष पदों पर ज़्यादा महिलाओं की नियुक्ति करने पर पेरिस नगर निकाय पर लगा जुर्माना
फ्रांस की राजधानी पेरिस के मेयर 'एनी हिडाल्गो' ने 'पेरिस सिटी हॉल' पर अपने पदों पर ज़्यादा महिलाओं की नियुक्ति करने के कारण लैंगिक समानता नियम का उल्लंघन करने के लिए 90 हज़ार यूरोज़ का जुर्माना लगाया है। दरअसल फ्रांस में लैंगिक समानता बनाए रखने और महिलाओं को समान मौका देने के लिए 2013 में यह नियम लागू किया था। हालाँकि, 2018 में सिटी हॉल में हुई नियुक्ति के समय 69% महिलाओ की शीर्ष पदों पर नियुक्ति हुई जबकि नियम के मुताबिक यह आकड़ा 60% से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।