स्कॉटलैंड- महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे सभी पीरियड प्रोडक्ट्स
महिलाओं की पीरियड्स के दौरान सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, स्कॉटिश पार्लियामेंट ने पीरियड्स प्रोडक्ट्स को लेकर एक बिल पास किया है। इस बिल के अनुसार स्थानीय प्रशासन को पीरियड प्रोडक्ट्स को मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा। स्कॉटिश संसद सदस्य मोनिका लेनन ने कहा है कि, ''अब सार्वजनिक जीवन में जैसे पीरियड्स पर चर्चा होती है, यह एक बड़ा बदलाव है।'' मोनिका लेनन ने साल 2016 के बाद पीरियड्स पॉवर्टी को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया था, जिसकी वजह से यह सब संभव हो सका।