संयुक्त राष्ट्र के ECOSOC में हुआ भारत का चयन, दो साल का होगा कार्यकाल
भारत का चयन संयुक्त राष्ट्र के छह अंगों में से एक आर्थिक और सामाजिक परिषद (इकनॉमिक एंड सोशल कांउसिल) के लिए हुआ है। भारत अब इसके 54 सदस्यों में से एक है और भारत को वर्ष 2022-2024 के लिए चुना गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टीएस त्रीमूर्ति ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, वो उन सभी का धन्यवाद अदा करते हैं जिन्होंने भारत के पक्ष में अपना वोट दिया है।