श्रीलंका के राष्ट्रपति ने की घोषणा- देश में फिर लगाया आपातकाल
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने इसकी घोषणा की है। अधिकारी ने कहा कि आपातकाल शुक्रवार मध्यरात्रि से प्रभावी हुआ। श्रीलंका में लोग लगातार सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राजपक्षे का यह फैसला जनता की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं को बरकरार रखने के लिए है।आपातकाल के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को मनमाने तरीके से किसी को भी गिरफ्तार करने और हिरासत में रखने की शक्ति मिल जाती है।