सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एमएक्स प्लेयर के धारावी बैंक में दिखेंगे साथ
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों वेब सीरीज 'धारावी बैंक' में साथ दिखेंगे। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि वह इसमें एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं, जो मेन लीड है। इसमें मेरे साथ सोनाली कुलकर्णी, सुनील शेट्टी जैसे कई अनुभवी कलाकार हैं। यह सीरीज एक क्राइम थ्रिलर ड्रामा है। यह एमएक्स प्लेयर पर बहुत जल्द स्ट्रीम होगी।