तालिबान ने महिलाओं के लिए जारी किया नया फरमान
तालिबान ने महिलाओं के पहनावे के संबंध में नया फरमान मई सात को जारी किया है। इसमें तालिबान ने महिलाओं को सार्वजनिक रूप से बुर्का पहनने का आदेश सुनाया है। इसके अलावा तालिबान ने पुरुषों को भी सिर पर टोपी, दाढ़ी रखने और टखने से ऊपर पैंट पहनने का आदेश सुनाया है। इससे पूर्व स्कूलों में लड़कों और लड़कियों की अलग पढ़ाई का आदेश भी सुनाया था, जिसकी काफी आलोचना हुई थी।