ट्रोलिंग का शिकार होने पर मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर की दर्शकों की आलोचना
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद, दर्शकों की खूब आलोचना की। मुनमुन और उनके ही सहकलाकार टप्पू के अफेयर की खबरें वायरल होने के बाद मुनमुन दत्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम से पोस्ट कर लिखा कि उन्हें दर्शकों से बेहतर की उम्मीद थी, अब उन्हें खुद को भारत की बेटी कहने में शर्म आ रही है।