
फोटो: Latestly
विश्व बैंक ने 2023-24 के लिए 6.3% पर बरकरार रखा भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान
विश्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारत के लिए अपने जीडीपी वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखने का फैसला किया है। विश्व बैंक ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर अपनी नवीनतम भारत विकास अपडेट अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में कहा, भारत ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक वातावरण के बीच लचीलेपन का प्रदर्शन किया है। इस साल की शुरुआत में, विश्व बैंक ने अपनी अप्रैल रिपोर्ट में 2023-24 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को 6.6 प्रतिशत से संशोधित कर 6.3 प्रतिशत कर दिया था।