वियना है दुनिया ने रहने योग्य सबसे उत्तम शहर, भारत का कोई शहर लिस्ट में नहीं
ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना दुनिया के रहने के लिए सबसे योग्य शहर है। द इकनॉमिस्ट मैगजीन द्वारा जारी वार्षिक वैश्विक लिवेबिलिटी सूचकांक में टॉप 100 में भारत का कोई शहर शामिल नहीं हुआ है। इस लिस्ट में कुल 140 शहरों को शामिल किया गया है। इसमें दिल्ली 112वें और मुंबई 117वें पायदान पर है। वहीं पाकिस्तान का कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया में रहने लायक शहर नहीं है।