Lord Shiva

फोटो: Newstrack

सावन में 15 लाख रुपयों से किया गया शिवजी का अनोखा श्रृंगार: भोपाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शिवजी को रुपयों से सजाने की अनोखी तस्वीरें सामने आई हैं। यहाँ शिवजी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों ने शिवजी का श्रृंगार 15 लाख रुपये के नोटों से किया। शिवजी का शृंगार करने के लिए 50, 100, 200, 500 और 2000 रुपये के नोटों का इस्तेमाल किया गया है। राठौर संघ समिति ने 15 लाख रुपये के नोट जमा करके शिवजी का श्रृंगार किया। यह दुर्लभ तस्वीरें मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गिन्नौरी संकट हरण महादेव मंदिर की हैं। राठौड़… read-more

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Lord Shiva, Madhya Pradesh, 15 lakh rupee

Courtesy: Brifly News

Atal Bihari Vajpayee

फोटो: SugerMint

अटल बिहारी वाजपेयी- एक प्रखर राष्ट्रवादी, एक ओजस्वी वक्ता

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिसंबर 25, 1924 को ग्वालियर में हुआ था। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी 40 साल से ज्यादा समय तक संसद के सदस्य थे। एक महान जननेता होने के साथ-साथ वाजपेयी एक प्रखर राष्ट्रवादी, एक ओजस्वी वक्ता और महान कवि थे। वाजपेयी पहली बार 1996 में भारत के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस वक्त मात्र 13 दिन में ही उनकी सरकार गिर गई थी। इसके बाद वो 1998 में 13 महीने के लिए प्रधानमंत्री बने।… read-more

सोम, 16 अगस्त 2021 - 02:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Atal Bihari Vajpayee, National, History, BJP

Courtesy: Brifly News

Subhadra Kumari Chauhan

फोटो: Twitter

महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में शामिल होने वाली प्रथम महिला थीं 'सुभद्रा कुमारी चौहान'

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म अगस्त 16, 1904 को इलाहाबाद के निहालपुर में हुआ था। सुभद्रा कुमारी चौहान को शुरू से ही लिखने का बहुत शौक था। उनकी अधिकतर रचनाओं में से राष्ट्रभक्ति की भावना झलकती थी। उनकी महारानी लक्ष्मीबाई के ऊपर लिखी एक सुप्रसिद्ध कविता 'बुंदेले हरबोलों के मुंह से हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' आज भी हर व्यक्ति बड़े शौक से पढ़ता और सुनता है। मात्र नौ वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी पहली कविता लिख… read-more

सोम, 16 अगस्त 2021 - 10:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Subhadra Kumari Chauhan, Literature, National, History

Courtesy: Brifly News

PM Narendra Modi

फोटो: The Indian Express

75वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के प्राचीर से आजादी के क्रांतिवीरों को नमन करते हुए देश को संबोधित किया। उन्होंने चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों और वैज्ञानिकों का आभार जताया। ओलंपिक में हमारे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन  को युवा शक्ति के परिचय बताया। पीएम ने अगले 25 वर्ष की यात्रा को नए भारत के "सृजन का अमृतकाल" नाम दिया। अपने भाषण में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिसके तहत आजादी के अमृत… read-more

रवि, 15 अगस्त 2021 - 03:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Independence Day Speech, PM Modi, New Policies, Women Empowerment

Courtesy: Brifly news

Ramsar Site

फोटो: MICS IAS LUCKNOW

भारत के चार स्थलों को रामसर सूची में किया गया शामिल

गुजरात के थोल झील वन्यजीव अभयारण्य, वाधवाना मरुभूमि, हरियाणा के सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान और भिंडावास वन्यजीव अभयारण्य को रामसर सूची में शामिल किया गया है। इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों की संख्या 46 हो गई है। जिसमें लोनार उल्का झील ( महाराष्ट्र), सूर सरोवर(उत्तर प्रदेश), कबरताल वेटलैंड (बिहार) और आसन कंजर्वेशन रिजर्व (उत्तराखंड) और त्सो कर आर्द्रभूमि ( लद्दाख) समेत कुल मिलाकर 46 स्थल शामिल हैं। रामसर कन्वेंशन 2 फरवरी, 1971 में ईरान के… read-more

शनि, 14 अगस्त 2021 - 06:50 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Ramsar Site, Wetlands, Ecosystem, Gujrat, Haryana

Courtesy: Brifly news

International youth day

फोटो: Truescoop News

युवाओं को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस'

पूरे विश्व मे हर साल अगस्त 12 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 17, 1999 को अगस्त 12 को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था। इसका मकसद दुनियाभर के नौजवानों को सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों पर उनके नजरिए को सामने लाने और इनमें उन्हें बराबर का हिस्सेदार बनाना होता है। साथ ही इसका एक उद्देश्य यह भी है कि, युवाओं… read-more

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 12:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: International Youth Day, Social Issues, youngster, National

Courtesy: Brifly News

Lion

फोटो: Gujrat Exclusive

जंगल के राजा शेर को समर्पित होता है 'विश्व शेर दिवस'

पूरी दुनिया में अगस्त 10 को 'विश्व शेर दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1972 से पहले शेर ही भारत का राष्ट्रीय पशु था लेकिन इसके बाद बाघ को राष्ट्रीय पशु की उपाधि दे दी गई। भारत के राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ में भी शेर बना हुआ होता है। शेर के अदम्य साहस और शौर्य के कारण ही इसे जंगल का राजा कहा जाता है। दुनिया में मुख्यतः एशियाई और अफ्रीकी दो प्रजातियों के शेर पाए जाते हैं, जिनमें गुजरात के गिर जंगल में सबसे ज्यादा एशियाई शेर पाए जाते हैं… read-more

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Lion, World Lion Day, animals, environment

Courtesy: Brifly News

August Kranti

फोटो: Oneindia Hindi

'अगस्त क्रांति': भारतीय स्वतंत्रता का शंखनाद

भारत छोड़ो आंदोलन को ‘अगस्त क्रांति’ के नाम से भी जाना जाता है। जिसकी शुरुआत 9 अगस्त, 1942 को गांधीजी के आह्वान पर पूरे देश में एक साथ आरंभ हुआ। ब्रिटिश साम्राज्य की समाप्ति के लिए, भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित होने के बाद ग्वालिया टैंक मैदान में गांधीजी जी ने कहा कि, "एक छोटा सा मंत्र है जो मैं आपको देता हूँ। इसे आप अपने ह्रदय में अंकित कर लें और अपनी हर सांस में उसे अभिव्यक्त करें। यह मंत्र है-“करो या मरो”। इस तरह भारत छोड़ो आंदोलन के… read-more

सोम, 09 अगस्त 2021 - 02:10 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mahatma Gandhi, History, Indian Independence

Courtesy: Brifly News

Quit India Movement

फोटो: UPSC IAS GURU

स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुआ 'भारत छोड़ो आंदोलन'

'भारत छोड़ो आंदोलन' स्वतंत्रता संग्राम में भारत का सबसे प्रमुख आंदोलन बनकर उभरा। भारत छोड़ो आंदोलन को अगस्त आठ को महात्मा गांधी के आह्वान पर शुरू किया गया था। इसके लिए अगस्त आठ 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव के पास होने के कुछ घंटे बाद ही महात्मा गांधी समेत अखिल भारतीय कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद ये आंदोलन बिना किसी नेतृत्व के चलता रहा। इस आंदोलन ने… read-more

रवि, 08 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Quit India Movement, Mahatma Gandhi, National, History

Courtesy: Brifly News

Handloom

फोटो: News18

भारत मना रहा है सातवां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में अगस्त सात को मद्रास विश्वविद्यालय में पहले राष्ट्रीय हथकरघा दिवस का उद्घाटन किया गया था । इसके बाद से प्रतिवर्ष अगस्त सात को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में हथकरघा के योगदान को बढ़ाना तथा रोजगार सृजन करना है। राष्‍ट्रीय स्‍तर के "माई हैंडलूम माई प्राइड एक्सपो" का आयोजन अगस्त एक से अगस्त 15 तक दिल्ली हाट, आईएनए, नई दिल्ली में किया जा रहा है। 

शनि, 07 अगस्त 2021 - 02:30 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Prime Minister, handloom PRODUCTS, MADRAS UNIVERCITY

Courtesy: NBT News