Delhi riots

फ़ोटो: Indiatv.in

गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है बीजेपी - आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा बयान देते हुए भारतीय जनता पार्टी को जमकर लताड़ते हुए कहा है कि भाजपा गुंडों और दंगे करने वालों को सम्मानित कर रही है । दरअसल ये बयान भाजपा नेता आदेश गुप्ता के बयान के पलटवार में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अप्रैल 16 की झड़प रोहिंग्या और बांग्लादेशी प्रवासियों को आप सरकार द्वारा दी जा रही सहायता प्रदान करने का नतीजा है।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 03:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Aam Aadmi Party, BJP, Delhi Riots

Courtesy: NDTV Hindi

Bhagwant maan

फोटो: Tv9bharatvarsh

पंजाब में 300 यूनिट बिजली फ्री देगी भगवंत मान सरकार

पंजाब की नवनिर्वाचित भगवंत मान सरकार ने एक महीना पूरा करने पर जनता के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार की घोषणा के अनुसार पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। ये नया नियम इसी वर्ष जुलाई एक से लागू होगा। वहीं कुछ दिनों पहले आप प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने भी कहा था कि पंजाब में लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देने की योजना का ब्लूप्रिंट लगभग तैयार हो गया है।

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bhagwant Mann, Aam Aadmi Party, Electricity

Courtesy: NDTV

Manish sisodiya

फ़ोटो: india.com

आप नेताओं के भाजपा में जाने को लेकर बोले मनीष - हम उन्हें पार्टी से निकालने ही वाले थे

हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी अध्यक्ष अनूप केसरी ने कुछ अन्य नेताओं के साथ भाजपा का दामन थामने के बाद आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी उन्हें बाहर करने वाली थी। हमने उन्हें बुलाकर कहा था कि आपको निकालेंगे। वहीं सिसोदिया ने केसरी पर व्यक्तिगत रूप से भी हमला बोला और कहा कि केसरी को हम वैसे भी पार्टी में नहीं रखना चाहते क्योंकि उनके खिलाफ शिकायत है कि वो महिलाओं को लेकर अश्लील बातें… read-more

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 06:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Manish Sisodia, Aam Aadmi Party, Himachal Pradesh

Courtesy: NDTV

Bjp leader

फोटो: AmarUjala/ANI

हिमाचल प्रदेश: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत 3 बड़े नेता भाजपा में शामिल

हिमाचल प्रदेश के चुनावी वर्ष में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन दिग्गज नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। अप्रैल 8 को प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, सतीश ठाकुर और इकबाल सिंह ने जेपी नड्डा के आवास पर अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ली। भाजपा में नेताओं की आने की बात कहते हुए अनुराग ने कहा की हिमाचल के लोग अपमान सहन नहीं कर सके, इसलिए आप छोड़ रहे हैं।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 10:55 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Aam Aadmi Party, BJP, Himachal Pradesh

Courtesy: Aajtak

T s Singh deo

फ़ोटो: abpnews

"मैं कांग्रेस में हूं और कांग्रेस में ही रहूंगा"- आप के ऑफर को टीएस सिंह देव ने ठुकराया

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंह देव ने अप्रैल 2 के दिन हुई प्रेस कांफ्रेंस में कुछ बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया की आम आदमी पार्टी ने भी उनसे संपर्क किया था लेकिन उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जाने से मना कर दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सोच को सकारात्मक सोच बताते हुए ऐलान किया की वे अभी भी कांग्रेस में है और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री बनने की ख्वाहिश को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया… read-more

रवि, 03 अप्रैल 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: T s singhdev, Chattisgarh, Aam Aadmi Party

Courtesy: News18hindi

Prashant kishore

फोटो: Hindustan Times

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 साल लगेंगे - प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बयान दिया है की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनकर उभरने में अभी 20 साल लगेंगे। प्रशांत ने कहा की किसी भी दल को राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए 20 करोड़ वोट हासिल करने की जरूरत है, जबकि आम आदमी पार्टी को 2019 में 27 लाख मत हासिल हुए थे। प्रशांत ने ये भी कहा की समाजवादी पार्टी को भी 30 फीसदी वोट मिले थे पर वो सरकार नहीं बना पाए।

मंगल, 29 मार्च 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Prashant kishore, Aam Aadmi Party, National Party, Samajwadi Party

Courtesy: Jansatta

Bhagwant Mann

फोटो: NDTV

पहली कैबिनेट बैठक में युवाओं को तोहफा

पंजाब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पुलिस विभाग के दस हजार और अन्य विभागों के खाली पड़े पंद्रह हजार पदों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बात की घोषणा की। भारी बहुमत से जीत के सत्ता में आई आम आदमी पार्टी  ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में युवाओं के लिए नौकरी की बात कही थी। अगले एक महीने में इन नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर… read-more

रवि, 20 मार्च 2022 - 02:30 PM / by Anand Mishra

Tags: Punjab Government, Aam Aadmi Party, Bhagwant Mann, Jobs

Courtesy: Aaj Tak

Bhagwant maan

फोटोः Mint

AAP की सरकार बनाने के लिए आज भगवंत मान अपना दावा पेश किया

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। विधायक दल की बैठक में AAP नेता अमन अरोड़ा ने मार्च 12 को यह बात कही, जिसमें सभी विधायकों ने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है। 

शनि, 12 मार्च 2022 - 06:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Aam Aadmi Party, Punjab Government, Oath Ceremony

Courtesy: Patrika

M Sisodia

फोटो: India TV News

बजट के लिए दिल्ली सरकार ने जनता से मांगे सुझाव

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए बनने वाले बजट को जनता के सुझाव से बनाने का फैसला किया है। जनता से सरकार ने ईमेल के जरिए सुझाव मांगे है कि वो बजट में क्या खास चाहते है। जनता सरकार को अपने सुझाव आगामी फरवरी 15 तक दे सकती है। इन सुझावों के आधार पर ही बजट को तैयार किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जनता से कुल आठ मुद्दों पर सुझाव मांगे है।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: AAP, Aam Aadmi Party, Arvind Kejriwal

Courtesy: ABP Live

Manish Sisodiya

फोटो: The Federal News

मनीष सिसोदिया ने कोयले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पूरे देश में बिजली संकट मंडराता जा रहा है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। अब दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अक्टूबर 10 को कोयले की किल्लत को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि कई पावर प्लांट में कोयले की किल्लत है और प्लांट बंद भी हुए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि बीजेपी से देश नहीं चल रहा है और वे इस संकट से भागने के बहाने ढूंढ रहे हैं।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 11:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Manish Sisodia, Aam Aadmi Party, Delhi, BJP

Courtesy: Aaj Tak NEWS