Gautam Adani

फोटो: GQ India

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडानी

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। गौतम अडानी की संपत्ति 90.1 अरब डॉलर है जबकि मुकेश अंबानी की 89.4 बिलियन डॉलर है। गौतम दुनिया के 10वें सबसे अमीर शख्स हो गए है। गौतम अडानी ने मेटा के मार्क जुकरबर्ग को भी पछाड़ दिया है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 08:40 PM / by रितिका

Tags: Adani Group, Gautam Adani, Mukesh Ambani

Courtesy: Zee News

gautam adani

फोटो: News 18

भारत के सबसे धनवान शख्स बने गौतम अडानी

अडानी ग्रुप के गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर शख्स बन गए है। फोर्ब्स की रियल टाइम डेटा नेटवर्थ के मुताबिक अडानी की आय मुकेश अंबानी से अधिक हो गई है। गौतम अडानी की नेटवर्थ 6.72 लाख करोड़ रुपये है जबकि अंबानी की नेटवर्थ 6.72 लाख कोरड़ रुपये है। बता दें कि बीते दिनों रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट हुई है। इस कारण रिलायंस ग्रुप की नेटवर्थ में कमी आई है। हालांकि अडानी के साथ ऐसा नहीं हुआ।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: Richest Indian, Gautam Adani, Adani Group

Courtesy: ABP Live

Gautam Adani

फोटो: Times Now News

वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में प्रवेश करेगा अडानी समूह, 'अडानी वाहन' का पंजीकरण

बंदरगाहों, हवाई अड्डों को बंद करने और स्टील में प्रवेश करने के बाद, भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी इलेक्ट्रिक वाहनों में शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह की इकाई एसबी ट्रस्ट को भूमि और समुद्री वाहनों के लिए 'अडानी' नाम का उपयोग करने के लिए ट्रेडमार्क की मंजूरी मिली है। अडानी समूह हरित परियोजनाओं में व्यापक कदमों के हिस्से के रूप में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में प्रवेश करना चाहता है।

शुक्र, 21 जनवरी 2022 - 02:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adani Group, commercial electric vehicle, registers

Courtesy: News 4 Social

Adani Greens

फोटो: PR Newswire

अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर को हुआ मुनाफा, कमाई में आईटीसी और टाइटन को पछाड़ा

अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन में तेजी दिख रही है। कंपनी के शेयर जनवरी 18 को 4.31% बढ़त के साथ 1,906.80 रुपये पर बंद हुए। अडानी ग्रीन का मार्केट कैप भी तीन लाख करोड़ के पार हो चुका है। अडानी अब आईटीसी और टाइटन से बड़ी कंपनी बन गई है। जबकि चार वर्ष पूर्व इस कंपनी के शेयर की कीमत मात्र 29.45 रुपये थी। इसका शेयर अबतक 6,409% बढ़ा है।

बुध, 19 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Adani Group, Adani Green Energy, titan

Courtesy: AajTak News

Gautam Adani

फोटो: Free Press Journal

पेट्रोकेमिकल कारोबार में अडानी समूह की एंट्री, रिलायंस को मिलेगी कड़ी टक्कर

देश के मशहूर बिजनेसमैन गौतम अडानी के स्वामित्व वाले अडानी ग्रुप ने पेट्रोकेमिकल कारोबार में प्रवेश कर लिया है। इसके लिए अडानी ग्रुप ने जुलाई 30 को अडानी पेट्रोकेमिकल लिमिटेड नामक कंपनी को भी स्थापित कर लिया है। इस कंपनी का उद्देश्य देश भर में पेट्रोकेमिकल प्लांट्स की स्थापना करना होगा। देश में पेट्रोकेमिकल कारोबार पर अभी तक रिलायंस का एकाधिकार था, लेकिन अडानी ग्रुप के इस कारोबार में उतरने के बाद मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को कड़ी टक्कर… read-more

सोम, 02 अगस्त 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Adani Group, Reliance Industries, National, business

Courtesy: Aaj Tak News

Adani Group

फोटो: Opindia

निलंबित हुए 43,500 करोड़ रुपये के तीन विदेशी फंड खाते

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड ने तीन विदेशी फंडों के खातों को निलंबित कर दिया है, जिनके पास अडानी समूह की चार संस्थाओं में 43,500 करोड़ रुपये के शेयर हैं। कस्टोडियन बैंकों के एक कर्मचारी के अनुसार, धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपर्याप्त जानकारी जारी करने के कारण खातों को फ्रीज कर दिया गया है। हालांकि जिन खातों को फ्रीज किया गया है उनमें अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इनवेस्टमेंट फंड हैं।

मंगल, 15 जून 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Adani Group, Foreign Investments, Funds

Courtesy: Daily Hindi Paper

Gautam Adani

फोटो: Fortune India

विदेशी फंड के तीन अकाउंट फ्रीज होने से अडानी ग्रुप को हुआ बड़ा नुकसान

अडानी ग्रुप में 43,500 करोड़ का निवेश करने वाले तीन विदेशी फंड्स पर नेशनल सिक्यूरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने रोक लगा दी है, जिससे अडानी ग्रुप  के शेयर्स में भारी गिरावट आई है। तीनों प्रतिबंधित फंड्स अलबुला इनवेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इनवेस्टमेंट फंड ने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों में 43,500 करोड़ रुपये निवेश किए थे। माना जा रहा है इससे अडानी की संपत्ति को 55 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।   

सोम, 14 जून 2021 - 01:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Gautam Adani, Adani Group, National, business

Courtesy: Aajtak News

flipkart vs adani

फोटो: The Financial Express

अडानी ग्रुप और फ्लिपकार्ट के बीच हुआ बड़ा समझौता

फ्लिपकार्ट ने लॉजिस्टिक्‍स और डेटा केंद्र क्षमताओं को मजबूत करने के लिए अडानी समूह के साथ एक कमर्शियल साझेदारी की है। इससे लगभग 2,500 लोगों को प्रत्‍यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं इस साझेदारी के तहत अडानी लॉजिस्टिक्स लिमिटेड द्वारा मुंबई में अपने आगामी लॉजिस्टिक हब में 5.34 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल वाले गोदाम का निर्माण किया जाएगा। यह गोदाम अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जिसे 2022 के तीसरी तिमाही में चालू किया जा सकता है।

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 03:25 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Flipkart, Adani Group, agreement, bussiness, jobs unemployment

Courtesy: India Tv News