Launched  KTM 390 Adventure

फोटो: Patrika

भारत में 3.28 लाख रुपये में लॉन्च हुई 2022 केटीएम 390 एडवेंचर

KTM ने भारत में अपडेटेड 2022 390 एडवेंचर लॉन्च किया है। बाइक को 3.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। यह बाइक के 2021 मॉडल की कीमत है। KTM अपने कस्टमर्स को इस पर फाइनेंस ऑफर्स भी दे रही है। ग्राहक ऑफर्स के तहत 6,999 रुपये की शुरुआती EMI पर इसे खरीद सकते हैं। 2022 KTM 390 एडवेंचर मॉडल दो नए रंगों, केटीएम फैक्ट्री रेसिंग ब्लू और डार्क गैल्वानो ब्लैक रंग में लांच की गयी है। 

शुक्र, 06 मई 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adventure, Launched, India

Courtesy: Navbharat Times

indoor skydiving

फोटो: Manawa Blog

भारत में पहली बार होगी स्काई डाइविंग, इंडोर भी ले सकेंगे मजा

इंडोर स्काईडाइविंग का मजा अब हैदराबाद स्थित GravityZip में लिया जा सकेगा। इस स्काई डाइविंग में 200 से 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलती है। इस एडवेंचर एक्टिविटी में वर्टिकल विंड टनल्स हवा में उड़ने से रोमांचक अनुभव मिलता है। इनडोर स्काई डाइविंग का मजा वो लोग भी ले सकेंगे जो स्काई डाइविंग के जोखिम से घबराते हैं। हालांकि इस एक्टिविटी का मजा गर्भवती महिलाएं या बीमार व्यक्ति नहीं ले सकेंगे।

मंगल, 26 अप्रैल 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Sky Diving, adventure sports, Adventure, Hyderabad

Courtesy: AajTak News

Observation Wheel

फोटो: mJagran.com

दुबई में खुलेगा दुनिया का सबसे ऊंचा ऑब्जर्वेशन व्हील

दुबई में दुनिया का सबसे ऊंचा और बड़ा ऑब्जर्वेशन व्हील 21 अक्टूबर से लोगों के लिए खुलने जा रहा है। ब्लूवाटर द्वीप पर स्थित ऑब्जर्वेशन व्हील 38 मिनट में एक चक्कर और लगभग 76 मिनट में दो चक्कर लगाएगा। ऑब्जर्वेशन व्हील लोगों को 250 मीटर की ऊंचाई तक ले जाएगा, जहां से वे दुबई के दृश्य का आनंद ले सकेंगे। इसमें आकाश में भोजन करने की सुविधा के साथ लोगों को 19 तरह के पैकेज भी मिलेंगे।

गुरु, 26 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: UAE, Dubai, observation wheel, Adventure

Courtesy: Amar ujala News