AIIMS Delhi

फोटो: The Indian Express

एम्स ने रद्द किया डॉक्टरों का शीतकालीन अवकाश, लौटने के निर्देश

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की शीतकालीन छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। एम्स ने जनवरी चार को नोटिस में कहा कि ओमिक्रॉन के मद्देनजर जनवरी पांच से जनवरी 10 तक डॉक्टरों का शीतलाकील अवकाश रद्द किया जाता है। इसके अलावा एम्स ने फैकल्टी मेंबर्स से भी ड्यूटी पर तत्काल प्रभाव से लौटने को कहा है। एम्स में कोरोना के 50 मरीज बीते दो दिन में भर्ती हुए है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, AIIMS Delhi, Doctors, Coronavirus

Courtesy: NDTV

AIIMS

फोटो: Mint

एम्स में एक्स रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा होगी निशुल्क

एम्स दिल्ली में अब कई स्वास्थ्य सेवाएं फ्री में मिला करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस संदर्भ में सिफारिश की थी, जिसके बाद एम्स की समिति ने इन सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। इसके अनुसार अब एम्स अस्पताल में मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउण्ड, खून की जांच समेत 500 रुपये से कम की जांच की जाएंगी। हालांकि अबतक ये जानकारी सामने नहीं आई है कि एम्स के उपर इन जाचों का खर्च कितना अतिरिक्त होगा।

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, AIIMS Delhi, Health Service

Courtesy: News 18 Hindi

Lalu Prasad Yadav

फोटो: News Nationtv

दिल्ली एम्स में भर्ती हुए राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को 27 नवंबर को बुखार की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था। सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद यादव का डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड के लिए निगेटिव टेस्ट किया गया है। अभी श्री यादव को उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 09:45 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Lalu Prasad Yadav, AIIMS Delhi, fever

Courtesy: Times Now Hindi

Air Pollution

फोटो: DNA India

प्रदूषण में अधिक समय तक रहता है कोरोना: एम्स निदेशक

दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने जानकारी दी कि कुछ डेटा से पता चला है कि कोरोना वायरस प्रदूषण में अधिक समय तक रहता है। उन्होंने बताया कि अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति गंभीर होता है। प्रदूषित इलाकों में अस्पताल में लोग अधिक भर्ती होते है। दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण के दिनों में ये अहम जानकारी डॉक्टर ने दी है, जो चिंताजनक साबित हो सकती है।

शुक्र, 05 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: AIIMS Delhi, Coronavirus, Air Pollution, Dr Randeep Guleria

Courtesy: ABP News

AIIMS

फोटो: Times of India

दिल्ली पुलिस ने एम्स के डॉक्टर से 13 करोड़ का गबन करने वाली महिला को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने सरकारी कोष से लगभग 13.85 करोड़ रुपये का गबन करने के आरोप में 59 वर्षीय महिला (स्नेह रानी गुप्ता) को गिरफ्तार किया है। महिला ने दिल्ली एम्स स्थित राजेंद्र प्रसाद आई सेंटर के चिकित्सा अधीक्षक को शिकार बनाया। शिकायत के मुताबिक अस्पताल का सामान खरीदने की बात कहने के बाद भी सामान की आपूर्ति महिला ने नहीं की। जांच में महिला को दोषी पाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 04:50 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, Delhi Police, AIIMS Delhi, Delhi Crime

Courtesy: PTI

AIMMS DELHI

फोटो: Hindustan times

एम्स दिल्ली बना अपने परिसर में फायर स्टेशन स्थापित करने वाला देश का पहला अस्पताल

दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) ने घोषणा की है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अपने परिसर में फायर स्टेशन रखने वाला देश का पहला अस्पताल बन गया है। इसे "गर्व का क्षण" करार दिया गया है। एम्स ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के अंदर फायर स्टेशन खोलने के लिए डीएफएस के साथ सहयोग किया है। बुनियादी ढांचा एम्स द्वारा प्रदान किया जाएगा और मैनपावर का प्रबंधन डीएफएस द्वारा किया जाएगा।

सोम, 16 अगस्त 2021 - 07:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: AIIMS Delhi, Delhi Fire Service, Disaster Management, public safety

Courtesy: Amar Ujala News

AIIMS Director Dr Randeep Guleria

फोटो: Indian Express

एम्स के डायरेक्टर ने बताया, कब तक होगी बूस्टर डोज की जरुरत

कोरोना वायरस संक्रमण के नए वैरेएंट्स की आक्रामकता को देखते हुए बूस्टर डोज की आवश्यकता पड़ सकती है। एम्स के डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि साल के अंत तक बूस्टर डोज की जरुरत पड़ सकती है। बूस्टर डोज हाई रिस्क वाले लोगों के लिए जरूरी होगी, जैसे कोमोर्बिडिटीज, बुजुर्ग, फ्रंटलाइन वर्कर्स आदि। बूस्टर डोज से कोरोना के नए वेरिएंट्स से लड़ने में मदद मिलेगी। इससे लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज बनी रहेंगी। 

सोम, 26 जुलाई 2021 - 07:17 PM / by रितिका

Tags: booster, Coronavirus Vaccines, AIIMS Delhi, Dr Randeep Guleria

Courtesy: NBT News

AIIMS Director

फोटो: India Today

स्कूल खोलने पर किया जा सकता है विचार: डॉ रणदीप गुलेरिया

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्कूल लंबे समय से बंद है। छात्रों को ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई करनी पड़ रही है। इसी बीच एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के मामले कम है वहां स्कूल खोलने पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा बच्चों में इम्यूनिटी अच्छी है। ये समय है स्कूल खोलने पर विचार किया जा सकता है। संक्रमण दिखने पर इन्हें दोबारा बंद किया जा सकता है।

मंगल, 20 जुलाई 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: AIIMS, AIIMS Delhi, Randeep Guleria, Coronavirus Pandemic

AIIMS Delhi

फोटो: DNA India

AIIMS की ओपीडी सेवाएं आज से शुरू होंगी

राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं, जिसके चलते AIIMS में जून 18 से ओपीडी सेवाओं को शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी.के शर्मा के मुताबिक फिलहाल मरीज सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा पाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ओपीडी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। दो महीने बाद इसे वापस शुरू किया जा रहा है।

शुक्र, 18 जून 2021 - 10:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: AIIMS Delhi, opd, Delhi, Hospitals

Courtesy: Amarujala

Central Education Minister has admit in Delhi AIIMS

फ़ोटो: India Tv

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ‘रमेश पोखरियाल’ को कराया गया AIIMS में भर्ती

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को CBSC 12वीं की बोर्ड परीक्षा के आधिकारिक ऐलान से पहले AIIMS में भर्ती कराया गया है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री को जून 01 को परीक्षा की तारीखों का ऐलान करना था, लेकिन पोस्ट कोविड की समस्या के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अप्रैल 21 को पोखरियाल कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद मई 5 को उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

मंगल, 01 जून 2021 - 07:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: CBSE, Central Government, Covid-19, AIIMS Delhi

Courtesy: Dainik Bhaskar