Aligarh

फोटो: Yodha News

अलीगढ़ शहर और देहात में लगाई गई धारा 144

अलीगढ़ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने आदेश जारी कर अलीगढ़ शहर में अगस्त 5 से सितंबर 29 और देहात में अक्टूबर 4 तक आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी है। पूर्व के त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने और भीड़ उमड़ने के मामलों को देखते हुऐ जिला प्रशासन ने धारा 144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।  स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों के कारण से धारा 144 लगाई गई है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Aligarh police, Aligarh, Indian Festivals, section 144, Uttar Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

Aligarh Muslim University

फोटो: Dainik Jagran

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई फायरिंग में लगी युवक को गोली

पुरानी चुंगी पर हुए झगड़े में युवक को एएमयू कैंपस में डक पॉइंट के पास तमंचे से गोली मार दी गई। दरअसल युवक का नाम अरमान है जो बिहार का रहने वाला है। अलीगढ़ में वह अपने रिश्तेदारों के यहां एएमयू में दाखिले के इरादे से आया था। अरमान रात करीब 9:00 बजे एएमयू कैंपस होकर जकरिया मार्केट जा रहा था, तभी डक पॉइंट पर उसे लड़कों ने घेरकर पिटाई की और गोली मारकर मौके से फरार हो गए।

बुध, 04 अगस्त 2021 - 05:01 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Aligarh Muslim University, Aligarh police, Aligarh, University Students, Firing

Courtesy: Amar Ujala News