shaktipeeth

फोटो: AmarUjala

चैत्र नवरात्र पर चम्पावत शक्तिपीठ में लगेगा मेला, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

देश भर में चैत्र नवरात्र की शुरुआत अप्रैल दो से होने जा रही है। इससे पूर्व चम्पावत जनपद में माता पूर्णागिरि धाम शक्तिपीठ में मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए स्थानीय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है। प्रशासन ने बिजली, पानी, पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाओं के संबंध में सभी तैयारियां कर ली है। कोविड 19 प्रतिबंध खत्म होने के कारण मेले में भारी भीड़ होने की संभावना है।

शुक्र, 01 अप्रैल 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: Navratri, Religion, chaitra navratri, Indian Festivals

Courtesy: ABP Live

Mahashivratri

फोटो: India.com

महाशिवरात्रि का पर्व आज, भगवान शिव के पूजन का है विशेष महत्व

भारत भर में मार्च एक को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर और व्रत पूजन का विधान है। जो भक्त इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करता है भगवान उस भक्त से अवश्य प्रसन्न होते है। माना जाता है कि इस दिन शिव और पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भगवान शिव की चार पहरों में पूजा की जाती है। 

मंगल, 01 मार्च 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mahashivratri, Hindu culture, Indian Festivals, pujan

Courtesy: ABP News

Lohri

फोटो: The Financial Express

जानिये लोहड़ी के अवसर पर आग में क्यों डाली जाती है मूंगफली और तिल

लोहड़ी का त्योहार हर साल बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, जो इस वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के कारण फीका पड़ सकता है। जनवरी 13 को मनाए जाने वाले लोहड़ी पर्व के दौरान खुली जगह पर आग जलाई जाती है, जिसके बाद अग्नि की परिक्रमा करते हुए उसमें तिल, मूंगफली, गजक आदि डाला जाता है। रबी की फसल के तौर पर सूर्य देव और अग्नि देव का आभार व्यक्त करते हुए ये फसलें अर्पित की जाती है। दरअसल फसल अच्छी होने में सूर्य देव की अहम भूमिका होती है। वहीं इस दौरान ये… read-more

बुध, 12 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Lohri, Indian Festivals, indian culture

Courtesy: Brifly News

Uttrakhand festival

फोटो: Sangeetas Pen

जानिए क्यों मनाया जाता है उत्तराखण्ड में घी–त्यार

उत्तराखंड में कृषि प्रेम से जुड़े पर्व खास तरीके से मनाए जाते हैं। इसी क्रम में घी–त्यार भी अनोखे तरीके से मनाया जाता है। घी-त्यार ऋतु एवं कृषि पर्व है जिसके पीछे हृष्ट पुष्ट बनने का भाव है। इस त्योहार को नई फसल तैयार होने व उस पर बालियां निकलने की खुशी में भाद्रपद मास की संक्रांति को मनाया जाता है। इस दिन घी का सेवन करना जरूरी माना जाता है।

मंगल, 17 अगस्त 2021 - 08:55 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Uttrakhand, Indian Festivals, farming, Agriculture, ghee, Ritual

Silver swing

फोटो: Zee News

21 किलो चांदी के झूले में झूलेंगे रामलला

अयोध्या में रामलला के दरबार में इस बार झूलन उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट द्वारा 5 फुट ऊंचा 21 किलो चांदी का झूला बनवाया गया है। आपको बता दें कि यह झूलन उत्सव पंचमी से मनाया जाएगा, और इसी दिन रामलला पूरे विधि विधान सहित अपने भाइयों के साथ इस नए चांदी के झूले पर विराजमान होंगे। इस बार के झूलन उत्सव को लेकर इस वर्ष अयोध्या वासियों में खास उत्साह है।

गुरु, 12 अगस्त 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ayodhya, Ram mandir Ayodhya, ayodhya temple, Indian Festivals

Courtesy: Amar Ujala News

Aligarh

फोटो: Yodha News

अलीगढ़ शहर और देहात में लगाई गई धारा 144

अलीगढ़ एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने आदेश जारी कर अलीगढ़ शहर में अगस्त 5 से सितंबर 29 और देहात में अक्टूबर 4 तक आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर धारा 144 लागू कर दी है। पूर्व के त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ने और भीड़ उमड़ने के मामलों को देखते हुऐ जिला प्रशासन ने धारा 144 को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।  स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी आदि त्योहारों के कारण से धारा 144 लगाई गई है।

शुक्र, 06 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Aligarh police, Aligarh, Indian Festivals, section 144, Uttar Pradesh

Courtesy: Amar Ujala News

Festival

फोटो: Navbharat Times

त्योहारों पर सतर्कता बरतने को लेकर केंद्र ने राज्य को जारी किये निर्देश

त्योहारों के चलते लोगों की भीड़ बढ़ने की आशंका को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देश जारी किये हैं। इसमें राज्यों से कहा गया है कि आने वाले विभिन्न त्योहारों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। हाल ही में कुछ राज्य में बढ़ते कोरोना केसेस को देखते हुए, राज्य सरकारों से कहा गया है कि वह स्थानीय स्तर पर कड़ाई के साथ सभी प्रतिबंध लागू करें। साथ ही प्रयास करें कि इस दौरान कहीं पर भीड़ न इकठ्ठी होने पाए।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 08:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Covid-19, new guidelines, Indian Festivals, State governments, Central Government

Courtesy: Hindustan Times

Eid celebration

फोटो: The Indian Express

ईद के मौके पर बाॅलीवुड सितारों ने दी लोगों को बधाई

ईद का त्यौहार भारत के कई राज्यों में कोविड गाइडलांइस के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार रमज़ान के अंत में प्रियजनों से मिलने और भव्य दावतों के आनंद के साथ मनाया जाता हैं। वहीं इस वर्ष का उत्सव कोविड 19 की दूसरी लहर की वजह से अलग होगा। बाॅलीवुड के, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर, दुलकर सलमान, आर माधवन जैसे मशहूर लोगों ने सभी को ईद की ढेरो… read-more

शुक्र, 14 मई 2021 - 11:01 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Sonam Kapoor, EID, Indian Festivals, Bollywood

Courtesy: India Tv

Holi  2021

फोटो: Samacharnama

Holi 2021 Guidelines: मध्य प्रदेश में होली पर लगा कोरोना का पहरा

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने के कारण सरकार ने त्योहारों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के जिन जिलों में हर दिन ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, वहां होली सहित सभी त्योहार सीमित संख्या में मनाए जाएंगे। इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के 11 जिलों में होली पर जुलूस और गेर निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शादी और अंतिम संस्कार जैसे मौकों पर आने वालों की संख्या सीमित रहेगी और हर रविवार को लॉक… read-more

मंगल, 23 मार्च 2021 - 07:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Madhya Pradesh, Coronavirus, Covid-19 guidelines(43), holi, Indian Festivals

Courtesy: Dainik Bhaskar

diwali

फोटो: The statesman

दिवाली के शुभ अवसर पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

इस वर्ष दीपावली का पावन पर्व नवंबर 14 को मनाया जाएगा, इस दिन माँ लक्ष्मी और श्री गणेश की पूजा की जाती है। माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत से उपाय किये जा सकते हैं। दिवाली के दिन, मुख्य द्वार पर रंगोली बनाये और तोरण सजाएं। घर के हर कोने को साफ़ और स्वच्छ  रखें, एवं अपने घर को अलग-अलग तरीकों से सजाकर रखें। इस दिन अपने घर की दीवारों पर स्वस्तिक बनाएं, और शुभ लाभ भी लिखें। इस दिन दिए और कैंडल्स जलाएं, और किसी भी कोने में अँधेरा न रहने दे… read-more

शनि, 14 नवंबर 2020 - 10:00 AM / by सौम्या श्रोती

Tags: Indian Festivals, Diwali, Diwali Edition

Courtesy: JAGRAN NEWS