Amrinder Singh joins BJP

फोटो: The Financial Express

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा बीजेपी का दामन

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर 19 को बीजेपी का दामन थाम लिया है। उन्होंने मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है। इसी के साथ उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया है। उन्होंने कहा कि समर्थकों के साथ चर्चा के बाद तय किया गया है पंजाब में भविष्य देखना है तो बीजेपी के साथ विलय करना होगा। 

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: Amrinder Singh, BJP, Punjab

Courtesy: AajTak News

amrinder singh brar

फोटो: Hindi News

अमरिंदर सिंह बराड़ बनाए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष अब अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को बनाया गया है। प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष थे मगर विधानसभा चुनावों में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। पार्टी को मात्र 18 सीटें मिली। कांग्रेस के कई दिग्गजों को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।

रवि, 10 अप्रैल 2022 - 03:00 PM / by रितिका

Tags: Punjab, Indian National Congress, Amrinder Singh

Courtesy: Zee News

Amrinder Singh

फोटो: The Indian Express

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिखाये बगावती तेवर

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के बगावती सुर एक बार फिर तेज हो गए हैं। अमरिंदर सिंह ने सितंबर 22 को ट्वीट कर कहा कि सिद्धू को पंजाब का सीएम बनने से रोकने के लिए हर कुर्बानी करने को तैयार हूं। उसके खिलाफ मज़बूत केंडिडेट उतारूंगा ताकि वे 2022 में चुनाव न जीत सके। इसके अलावा कैप्टन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजनीति में अनुभवहीन बताया।

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 10:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Amrinder Singh, Navjot Singh Sidhu, Rahul Gandhi, priyanka gandhi

Courtesy: Dainik Bhaskar