अमरिंदर सिंह बराड़ बनाए गए पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष
पंजाब कांग्रेस का नया अध्यक्ष अब अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वारिंग) को बनाया गया है। प्रताप सिंह बाजवा को पंजाब के लिए सीएलपी नेता नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष थे मगर विधानसभा चुनावों में हार के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने काफी खराब प्रदर्शन किया है। पार्टी को मात्र 18 सीटें मिली। कांग्रेस के कई दिग्गजों को चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।