दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मई 18, 2022 को इस्तीफ़ा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेज दिया है। पूर्व IAS अधिकारी बैजल को 31 दिसंबर 2016 को उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया था। यह अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं।
Tags: LG, Anil Baijal, IAS, Delhi
Courtesy: Jagran
दिल्ली में रात 12 बजे तक बजाए जा सकेंगे लाउडस्पीकर
दिल्ली में लोग अब रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग कर सकेंगे। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अक्टूबर सात को इसकी अनुमति दे दी है। लाउडस्पीकर का इस्तेमाल रात 12 बजे तक करने से पूर्व आयोजकों को दिल्ली पुलिस की अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में पर्यावरण विभाग ने आदेश भी जारी किया है। ये आदेश अक्टूबर 16 से लागू होगा। आनेे वाले महत्वपूर्ण धार्मिक त्यौहारोंं के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
Tags: Loudspeaker Ban, Loudspeaker, Anil Baijal, DDMA
Courtesy: News 18 Hindi
तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम और उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की प्रेस वार्ता के दौरान बैकग्राउंड में लगे हुए तिरंगे में सफेद हिस्से को कम करते हुए हरे हिस्से को जोड़ा गया है, जो तिरंगा संहिता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस गलती को… read-more
Tags: National Flag, CM Arvind Kejriwal, Anil Baijal, Delhi, Prahlad Patel
Courtesy: zee News