
फोटो: Deccan Herald
तिरंगे के अपमान पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम और उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने अरविन्द केजरीवाल पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल की प्रेस वार्ता के दौरान बैकग्राउंड में लगे हुए तिरंगे में सफेद हिस्से को कम करते हुए हरे हिस्से को जोड़ा गया है, जो तिरंगा संहिता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस गलती को सुधारा जाए।