Abhilasha barak

फ़ोटो: Abp

कैप्टन अभिलाषा बनी एविएशन कोर्प्स की पहली महिला अधिकारी

भारतीय सेना को आज आर्मी एविएशन कार्प्स के रूप में अपनी पहली महिला अधिकारी मिली है। कैप्टन अभिलाषा बराक यह कारनामा करने वाली पहली महिला बनी हैं। भारतीय सेना के अनुसार अभिलाषा ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है जिसके बाद कॉम्बैट एविएटर के रूप में उन्हें आर्मी एविएशन कॉर्प्स में शामिल किया गया है। सेना के बताया कि 15 महिला अधिकारियों ने आर्मी एविएशन में शामिल होने की इच्छा जताई थी लेकिन केवल दो अधिकारियों का ही चयन हुआ।

बुध, 25 मई 2022 - 05:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Army, Aviation Corps, Captain, Abhilasha Barak

Courtesy: News18

Srilanka army

फ़ोटो: The independent

श्रीलंका में तीनों सेनाओं को रक्षा मंत्रालय का आदेश- उपद्रवियों को मारी जाए गोली

श्रीलंका में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों को काबू करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने तीनों सेनाओं को उपद्रवियों को सीधा गोली मारने का आदेश दिया है। वहीं, स्पीकर महिंदा यापा अबेयवर्धने ने जानकारी दी है कि उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को फोन करके इस फैसले के लिए अनुरोध किया था। साथ ही राष्ट्रपति ने कहा है कि हिंसक और बदला लेने वाली घटनाएं नहीं होनी चाहिए और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बुध, 11 मई 2022 - 10:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Srilanka, Army, shoot orders

Courtesy: Amar ujala

Bullet

फ़ोटो: Seek PNG

आतंकियों के हाथ लगी बुलेट प्रूफ जैकेट को भेदने वाली बुलेट, भारत ने दिए नए बुलेट फ्रूफ जैकेट के ऑर्डर

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी अब ऐसी गोलियों का इस्तेमाल करने लगे हैं जो बुलेट प्रूफ जैकेट को भी भेदने की क्षमता रखती है। इसे देखते हुए सेना ने नए बुलेटप्रूफ जैकेट्स के ऑर्डर दिए हैं। दरअसल, आतंकवादियों को ये बुलेट्स अफगानिस्तान से मिले हैं। अमेरिकी सेना के जवान इन बुलेट्स का इस्तेमाल अफगानिस्तान में करते थे। लेवल 4 जैकेट अभी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे जैकेट्स से उन्नत होते हैं। भारत ने भी इनका डिजाइन तैयार करने में सफलता पा ली है।

गुरु, 05 मई 2022 - 03:43 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Army, Bullet Proof Jacket, terrorist

Courtesy: India Tv

Terrorist encounter

फ़ोटो: Jansatta

पुलवामा के मित्रिगम में सेना से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

कश्मीर के पुलवामा में सेना आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चला रही है जिसके तहत अप्रैल 27 की देर रात मित्रिगम इलाके में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सेना के एक जवान के घायल होने की भी खबर है वहीं, अभी तक मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बता दें की मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने कुछ देर के लिए फायरिंग रोकी भी थी।

गुरु, 28 अप्रैल 2022 - 05:25 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Terrorists Encounter, Jammu and Kashmir, Army

Courtesy: Amar ujala

Snipers

फोटोः Business Insider

यूक्रेनी सेना में हुए शामिल दुनिया के सबसे खतरनाक स्नाइपर

रूस- यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन सेना में मदद के लिए दुनिया के सबसे खतरनाक स्नाइपर शामिल हो सकते है। अभी तक कनाडा में रहने वाले इस स्नाइपर की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। वह अपने 'वली' उपनाम से जानी जाती है। 'वली' कहते हैं, "मैं उनकी मदद करना चाहता हूं। मुझे मदद करनी है, क्योंकि रूसी सैनिक यहां बमबारी कर रहे हैं। रूसी सेना बमबारी कर रही है क्योंकि यूक्रेन के लोग यूरोपीय बनना चाहते हैं, रूसी नहीं।"

गुरु, 10 मार्च 2022 - 05:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Army, recruitment

Courtesy: News18

Britain

फोटोः Npr

ब्रिटेन ने अपने सैनिकों को दिया यूक्रेन-रूस युद्ध से दूर रहने का आदेश

ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने अपने सैनिकों के लिए एक आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार सभी सैनिकों के बिना अनुमति यूक्रेन की यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई सैनिक बिना बताए यूक्रेन जाता है तो उसका कोर्ट मार्शल किया जाएगा। ब्रिटेन के लोगों से यूक्रेन की ओर से लड़ाई में शामिल न होने का आग्रह किया।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Russia-Ukrain conflict, Great Britain, Army

Courtesy: Zee News

Snow Storm

फोटो: Free Press Journal

बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के सात जवान शहीद: अरुणाचल प्रदेश

भारतीय सेना के सात जवान अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद शहीद हो गए है। सभी जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाल लिए गए है। जानकारी के मुताबिक सभी जवान फरवरी छह को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया गया जिसके लिए विशेष टीमें एयरलिफ्ट की गई। तमाम प्रयासों के बाद भी जवानों को नहीं बचाया जा सका।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Army, Indian Army soldiers, Arunachal Pradesh

Courtesy: AajTak News

Miram

फोटो: Navbharat Times

जल्द भारत लौटेगा अरुणाचल प्रदेश से अगवा हुआ लड़ा, चीनी सेना ने दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से चीनी सेना द्वारा किडनैप किए गए 17 वर्षीय लड़के मिराम तरोन को जल्दी भारत भेजा जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तेजपुर के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि चीनी सेना को अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ लड़का मिला है। उसे भारत भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चीन की ओर से कहा गया कि वो लड़का एक सप्ताह के भीतर भारत लौटेगा।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Arunachal Pradesh, Military, Army

Courtesy: News 18 Hindi

Army dance video

फोटो: News Standard India

भारतीय सैनिकों का वीडियो वायरल, भारी बर्फ के बीच किया डांस

भारतीय सेना के जवानों का एक न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है, जिसमें वो भारी बर्फ के बीच डांस करते दिख रहे है। ये वीडियो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार सेक्टर की बर्फ से ढकी पर्वतमालाओं का है। यहां सेना के जवानों ने 'खुकुरी नृत्य' किया है। बता दें कि खुकरी भारतीय सेना में इस्तेमाल होने वाला चाकू जैसा हथियार है। विभान्न रेजिमेंट के सैनिकों द्वारा… read-more

रवि, 09 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Army, Indian Army soldiers, Viral video

Courtesy: ANI

Dilbagh Singh

फोटो: ThePrint

वर्ष 2021 में सेना और सुरक्षा बलों ने मार गिराए 182 आतंकी, कुल 100 ऑपरेशन चलाए

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए वर्ष 2021 में 100 सफल ऑपरेशनों को अंजाम दिया है। इस दौरान कुल 182 आतंकियों का सफाया हुआ है। मुठभेड़ के दौरान मरने वालों में 44 शीर्ष आतंकी भी शामिल रहे है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ये जानकारी दिसंबर 31 को पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने देते हुए कहा कि इस वर्ष घुसपैठ में कमी आई है। मात्र 34 आतंकी ही घुसपैठ कर पाए है।

शुक्र, 31 दिसम्बर 2021 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Terrorists, Terrorists Encounter, Army, Security Forces

Courtesy: NDTV News