फोटो: Defenceview
स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस का उन्नत संस्करण मार्क 2 से सेना होगी और मजबूत
स्वदेशी बहुद्देशीय लड़ाकू विमान तेजस का एक और प्रभावी संस्करण इस वर्ष तेजस मार्क 2 जल्द सेना में शामिल होगा। इस विमान में अगली पीढ़ी की इलेक्ट्रानिक युद्ध प्रणाली और कई श्रेष्ठ वैमानिकी प्रणालियां होंगी। तेजस का मुकाबला चीन, रूस और दक्षिण कोरिया के विकसित विमानों से किया जा रहा है। विमान का पहला तेज रफ्तार संबंधी परीक्षण 2023 में शुरू होगा और हमें 2025 के आसपास तक उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है।
Tags: Tejas, Fighter Jet, Military, Airforce
Courtesy: Jagran
फोटो: India Today
पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप मूसलाधार वर्षा के कारण श्रद्धालु पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटे
पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप आज दोपहर मूसलाधार वर्षा के कारण आसपास के जलाशयों और झरनों में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति आ गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने गुफा के निचले इलाके में मौजूद 4000 के करीब श्रद्धालुओं को पंचतरणी स्थित कैंप की ओर लौटा दिया गया है। अभी तक किसी भी जान-माल की हानि नहीं हुई है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।
Tags: Amarnath Yatra, rain, Military, cave
Courtesy: Jagran
फोटो: Hindustan Times
पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के साथ की शांति वार्ता
पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) संगठन के साथ शांति वार्ता की। यह इस तरह की पहली बैठक थी, जिसमें सभी सशस्त्र सेनाएं शामिल थीं। बैठक में पश्चिमी सीमा, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी गई। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि क्षेत्र में सतत विकास के लिए अफगानिस्तान में शांति के महत्व और सशस्त्र बलों की संचालन संबंधी तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
Tags: Pak, TTP, meeting, Military
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: CNN
अमेरिकी सेना ने एलन मस्क की कंपनी के साथ किया समझौता
अमेरिकी सेना ने एलन मस्क की कंपनी के साथ समझौता किया गया है। जिसमें अमेरिकी हथियारों और अन्य सैन्य साजो-सामान को दुनिया में कहीं भी 60 मिनट के अंदर सामान पहुंचाया जा सकता है। अगर यह सफल रहता है तो मस्क की कंपनी स्पेसएक्स सैन्य रॉकेट का निर्माण शुरू कर सकती है। इससे चीन के साथ जंग की सूरत में प्रशांत महासागर में तत्काल मदद भेजी जा सकेगी।
Tags: SpaceX, Elon Musk, America, Military, Rocket
Courtesy: News18
फ़ोटो: Zee News
अमेरिका बढ़ाएगा भारत से सैन्य सहायता, 3800 करोड़ रुपये की करेगा मदद
अमेरिका भारत को 500 मिलियन डॉलर यानी लगभग 3800 करोड़ रुपये की सैन्य सहायता देने पर विचार कर रहा है। अगर भारत को ये रकम मिलती है तो वह इजरायल और इजिप्ट के बाद अमेरिका से सबसे बड़ी सैन्य सहायता पाने वाला देश बन जाएगा। पिछले एक दशक में भारत ने रूस से 25 अरब डॉलर के सैन्य साजोसामान खरीदे हैं, जबकि अमेरिका से 4 अरब डॉलर के हथियार ख़रीदे हैं।
Tags: America, India, Military, weapon
Courtesy: News18
फोटो: Navbharat Times
जल्द भारत लौटेगा अरुणाचल प्रदेश से अगवा हुआ लड़ा, चीनी सेना ने दी जानकारी
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से चीनी सेना द्वारा किडनैप किए गए 17 वर्षीय लड़के मिराम तरोन को जल्दी भारत भेजा जाएगा। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक तेजपुर के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि चीनी सेना को अरुणाचल प्रदेश से लापता हुआ लड़का मिला है। उसे भारत भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। चीन की ओर से कहा गया कि वो लड़का एक सप्ताह के भीतर भारत लौटेगा।
Tags: Arunachal Pradesh, Military, Army
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Southcom
भारत और श्रीलंका के बीच आज से शुरू हुआ 12 दिवसीय सैन्य अभ्यास
भारत और श्रीलंका के बीच अक्टूबर चार से सैन्य अभ्यास शुरू हो चुका है। यह अभ्यास 12 दिनों तक चलेगा जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन पर काम किया जाएगा। भारतीय सेना ने अक्टूबर तीन को ट्वीट कर भारतीय सैनिकों के श्रीलंका पहुंचने की जानकारी दी है। साथ ही रक्षा मंत्री ने भारतीय और श्रीलंकाई सैनिकों के बीच चल रहे इस संयुक्त सैन्य अभ्यास से दोनों देशों के बीच संबंधों के गहरे होने की बात कही है।
Tags: Indian Army soldiers, Srilanka, Military, National
Courtesy: TV9 Bharatvarsh News
फोटो: One India
22 अगस्त से शुरू होंगी "इंटरनेशनल आर्मी गेम्स 2021"की प्रतियोगिताएं
इंटरनेशनल आर्मी गेम्स 2021 की प्रतियोगिताएं 22 अगस्त से शुरू होकर 4 सितंबर तक रूस में चलेंगी। रक्षा मंत्रालय की जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की 101 सदस्य टुकड़ी इसमें हिस्सा लेगी। इस प्रतियोगिता में 45 से अधिक देशों की कम से कम 260 टीमों की मेजबानी होगी। यहां स्नाइपर फ्रंटियर, एल्ब्रस रिंग, युद्धक इंजीनियरिंग कौशल जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। इस समारोह में भाग लेने वाले देशों के बीच आपसी सैन्य सहयोग को बढ़ावा दिया जाता है।
Tags: Army, Russia, Military, Russian Military, Indian Army soldiers
Courtesy: Jagran News
फोटो: kikali
रानीखेत में पूरी हुई सेना भर्ती लिखित परीक्षा की सभी तैयारियां
सेना भर्ती के लिए रानीखेत में जुलाई 25 को होने वाली लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के लिए आए अभ्यर्थियों को जुलाई 24 की रात दो बजे से सुबह छह बजे तक ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप भी डाउनलोड करना होगा और फेस मास्क हैंड सैनिटाइजर के अलावा 72 घंटे पूर्व जारी कोविड-19 रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य होगा।
Tags: Army, Military, Ranikhet, Uttrakhand
Courtesy: Pahad Prabhat
फोटो: Foreign Affairs
जम्मू कश्मीर के मिलिट्री स्टेशन के ऊपर नज़र आये दो ड्रोन
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले के बाद जून 28 की सुबह 3 बजे जम्मू के कालूचक मिलिट्री स्टेशन के पास दो ड्रोन देखे गए। मौके पर तैनात सुरक्षा बलों ने ड्रोन पर 25 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन गायब हो गए। सेना द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाकर ड्रोन की तलाश की जा रही है। बता दें, जून 27 को एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन धमाके हुए थे जिसमें दो जवानों को मामूली चोटें आई थीं।
Tags: Jammu and Kashmir, Drone, Military, Terrorists
Courtesy: Aajtak News