Rajnath singh

फोटो: The Economic Times

फैजाबाद का नाम हुआ अयोध्या कैंट, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर चुकी है। इस प्रस्ताव को दशहरा से पहले अक्टूबर चार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मंजूरी दे दी है। हालांकि इस संबंध में अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ये जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य जारी है। राम मंदिर का शिलांयास पीएम मोदी ने वर्ष 2020 में किया था।

बुध, 05 अक्टूबर 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Minister Rajnath Singh, Ayodhya, ayodhya cantt

Courtesy: ABP Live

Ravan

फ़ोटो: The lallantop

रामलीला करते करते रावण को आया हार्ट अटैक, हुई मौत: यूपी

उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के ऐहर गांव में रामलीला के दौरान रावण का किरदार निभा रहे व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय कलाकार पतिराम रावण की भूमिका निभा रहे थे,उसी समय उनके सीने में दर्द उठा और उन्होंने अपना सीना पकड़ लिया। फिर जैसे ही वे बेहोश होकर मंच पर गिरे तो रामलीला रोककर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स ने कहा कि मौत हार्टअटैक से हुई है।

मंगल, 04 अक्टूबर 2022 - 06:41 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ayodhya, Ramleela, Heart attack, Death

Courtesy: Indiatv

Aadipurush

फ़ोटो: Indian express

रिलीज हुआ प्रभास की फिल्म "आदिपुरुष" का टीजर, मुख्य भूमिका में नज़र आये सैफ और कृति

फिल्म बाहुबली से अपार सफलता पाने वाले अभिनेता प्रभास की नई फिल्म "आदिपुरूष" का टीजर रिलीज हो गया है। रामायण की कहानी से प्रेरित इस फिल्म का टीजर उत्तरप्रदेश में रामजन्मभूमि अयोध्या के रामपौड़ी में रिलीज़ किया गया है, जिसकी जानकारी प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भी साझा की है। ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान व अभिनेत्री कृति सेनन भी मुख्य किरदार में है… read-more

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 11:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Prabhas, Ayodhya, aadipurush, teaser

Courtesy: Live hindustan

Lata Mangeshkar

फ़ोटो: Indian express

अयोध्या: लता मंगेशकर स्मृति चौक का होगा उद्घाटन, दिवंगत हस्ती के परिवारजनों को दिया न्यौता

उत्तरप्रदेश के अयोध्या में सितंबर 28 को नया घाट स्थित लता मंगेशकर स्मृति चौक का उद्घाटन किया जाएगा। इस समारोह के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने लता मंगेशकर के परिवारजनों को आमंत्रित किया है। यह आमंत्रण मुख्यमंत्री योगी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह ने लता मंगेशकर की बहन उषा मंगेशकर व अन्य परिवारजनों को दिया है। बता दें कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी शामिल होने वाले है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Yogi Adityanath, Ayodhya, Lata Mangeshkar, The Invitation

Courtesy: Indiatv

Ram Mandir

फोटो: AajTak

राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य हुआ पूरा, जल्द होंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का 40% निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर के गर्भगृह में 12 दरवाजे बनाए जाएंगे जिसके लिए लकड़ी खासतौर से महाराष्ट्र से आएगी। ये दरवाजे सागौन की लकड़ी से बनेंगे। मंदिर में 500 से अधिक बंसी पहाड़पुर के पत्थरों को लगाया गया है। जल्द ही मंदिर में पिलर लगाए जाने का काम शुरू होगा। बता दें कि मंदिर निर्माण में 500 से अधिक कारिगर लगे हुए है।

रवि, 25 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Ayodhya, ayodhya temple, Ram Mandir

Courtesy: News 18 Hindi

Yogi adityanath

फ़ोटो: the week

उत्तरप्रदेश: तैयार हुआ योगी आदित्यनाथ का मंदिर, रोज होती है आरती पूजा

अयोध्या से सटे मौर्या के पूरवा गांव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनाया गया है जिसमें रोजाना आरती होती है। यह मंदिर मसौदा ब्लाक के मौर्या के प्रभाकर मौर्य ने बनवाया है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धनुषधारी का अवतार दिखाया गया है और इस मंदिर का नाम भी श्री योगी मंदिर रखा गया है। इस दौरान मौर्य ने कहा की मैंने संकल्प लिया था कि जो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगा, उसका मंदिर अपने गांव में बनवाऊंगा।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, Yogi Adityanath, Yogi mandir, Ayodhya

Courtesy: News18hindi

Ram mandir

फ़ोटो: Aajtak

जानिए किस दिन अयोध्या राम मंदिर में विराजेंगे रामलला

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर का काम तेज़ी से चल रहा है और रामलला के विराजमान होने की तारीख भी निकट आ गई है। सितंबर 12 को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने बताया कि जनवरी 14, 2024 के आसपास रामलला मंदिर में विराजमान हो जायेंगे और दर्शन के लिए द्वार खुल जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर का ग्राउंड फ्लोर दिसंबर 2023 तक तैयार हो जाएगा।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ram Mandir, Ayodhya, inauguration ceremony, Ram Mandir Trust

Courtesy: Indiatv

Ayodhya

फोटो: Prabha Sakshi

ऐतिहासिक अयोध्या स्थल की खोज करने वाले भारतीय पुरातत्वविद् का निधन, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय पुरातत्वविद् और पद्म विभूषण से सम्मानित बीबी लाल का आज सितंबर 10 को 101 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पीएम नरेंद्र मोदी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, "उन्हें एक महान बुद्धिजीवी के रूप में याद किया जाएगा, जिन्होंने "हमारे समृद्ध अतीत के साथ हमारे संबंध को गहरा किया।" लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक थे और उन्हें अयोध्या… read-more

शनि, 10 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, pays tribute, Archaeologist, b b lal, Ayodhya

Courtesy: Navbharat Times

Ayodhya

फोटो: India TV News

अयोध्या में 40 फीसदी से ज्यादा पूरा हुआ राम मंदिर निर्माण कार्य

ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आयोजित शिलान्यास समारोह के दो साल के भीतर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का 40 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया, दिसंबर 2023 से दुनिया भर के भक्त राम मंदिर में पूजा कर सकते हैं। ट्रस्ट के अधिकारियों ने कहा कि मंदिर के चारों ओर की सड़कों को सुधारने के लिए निर्माण, साथ ही विध्वंस गतिविधियां भी जोरों पर हैं। 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ram temple, construction work, complete, Ayodhya

Courtesy: Live Hindustan

Ram Temple

फोटो: Lokmat News

40 फीसदी पूरा हुआ अयोध्या राम मंदिर निर्माण, 2024 की शुरुआत तक पूरी हो जाएगी पहली मंजिल

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अयोध्या के राम मंदिर की आधारशिला रखने के दो साल बाद, निर्माण कार्य का 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि मंदिर की पहली मंजिल 2024 की शुरुआत में बनकर तैयार हो जाएगी। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के पांच मुख्य इंजीनियरों में से एक ने बताया, यह एक प्लिंथ निर्माण है, और यह काम तेजी से प्रगति कर रहा है। हमने एक साथ 'गर्भ गृह' या गर्भगृह क्षेत्र से वास्तविक मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया है। 

शनि, 06 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ayodhya, ram temple, construction work, first floor, completed

Courtesy: One India