Victim

फ़ोटो: Aajtak

साले की शादी में हुआ जीजा का विवाद, युवकों ने खौलती कढ़ाई में साले को फेंका

बिहार के बांका जिले के कटोरिया से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक को झगड़े के चलते बदमाशों ने खौलते तेल की कढ़ाई में फेंक दिया। जानकारी के अनुसार पीड़ित पप्पू यादव अपने साले की शादी में पहुंचा था, जहां उसकी कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। इसके बाद विकास यादव और शिवा यादव नामक आरोपियों ने पप्पू को उठाकर खौलते हुए तेल की कढ़ाई में फेंक दिया।

शुक्र, 06 मई 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar, Crime, fight, banka district

Courtesy: Aajtak