PM Modi

फोटो: The Wire

बीजेपी सितंबर 17 से अक्टूबर 2 तक 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाएगी पीएम मोदी का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन सितंबर 17 को 16 दिनों की अवधि के लिए 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पीएम मोदी के जन्मदिन के लिए एक व्यापक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं और इसके लिए उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को इसे "सेवा पखवाड़ा" के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों को लेकर पत्र लिखा है। 

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: BJP, celebrate, PM Narendra Modi, birthday, seva pakhwara

Courtesy: Enavabharat

Anchal Kumar

फ़ोटो: Jagran News

बेटी के जन्मदिन पर पिता ने मुफ्त में खिलाए 1,11,000 गोलगप्पे: एमपी

मध्यप्रदेश के भोपाल में बेटी के जन्मदिन को खास तरीके से मनाते हुए पिता ने लोगों को 1,11,000 गोलगप्पे खिलाए। भोपाल के रहने वाले अंचल कुमार का कहना है कि बेटियां लक्ष्मी का रूप होती है और यह जन्मदिन उनकी बेटी का पहला जन्मदिन है, इसलिए उन्होंने यह कार्य किया है। बता दें कि अंचल ने अगस्त 17 की दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक लोगों को मुफ्त में गोलगप्पे खिलाए जिसमें लोगों की भारी भीड़ ने हिस्सा लिया।

गुरु, 18 अगस्त 2022 - 10:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Madhyapradesh, Bhopal, Daughters, birthday, Father, special treat

Courtesy: News18hindi

Gautam Adani

फोटो: Bhaskaras Sets

गौतम अडानी के 60वें जन्मदिन पर अदाणी परिवार ने दान में दिए 60,000 करोड़ रुपये

अडानी परिवार ने गौतम अडानी के 60वें जन्मदिन के पर कई सामाजिक कार्यों के लिए 60,000 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह कोष अदानी फाउंडेशन द्वारा प्रशासित किया जाएगा। जून 23 को अदाणी ने ब्लूमबर्ग से बातचीत में कहा कि इस दान राशि का इस्तेमाल स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और कौशल विकास के कार्यों पर किया जायेगा। अडानी ने कहा कि भारतीय में कॉरपोरेट कंपनियों के इतिहास में किसी फाउंडेशन को दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। 

शुक्र, 24 जून 2022 - 11:03 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Adani Group, 60000 crore, Charity, guatam adani, birthday

Courtesy: Amar Ujala News

Google Doodle

फोटो: Imaphsy

गूगल ने स्टेफानिया मारासिनेनु के 140वें जन्मदिन पर जून 18 को बनाया खास डूडल

रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए मशहूर स्टेफानिया मारासिनेनु की 140वीं जयंती के मौके पर सर्च दिग्गज गूगल ने एक खास डूडल का अनावरण किया है। जून 18 को Google डूडल रोमानियाई भौतिक विज्ञानी को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है, जो रेडियोएक्टिविटी की खोज और अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी महिलाओं में से एक है। आज के Google डूडल में एक प्रयोगशाला में पोलोनियम पर काम कर रही मारासिनेनु को दिखाया गया है।

शनि, 18 जून 2022 - 11:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Google Doodle, celebrating, birthday, physicists, stefania maracineanu

Courtesy: BGR News

Deccan Queen

फोटो: News 18

डेक्कन क्वीन: भारत की पहली डीलक्स ट्रेन ने पूरे किए 92 साल

भारत की पहली डीलक्स ट्रेन, डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस ने जून एक को 92 साल पूरे किये। 92 साल पूरा होने पर ट्रेन को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया था। शिवसेना नेता नीलम गोर्हे ने ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर पुणे से रवाना किया। रेल मंडल की DRM रेनू शर्मा , मिस इंडिया नेहा हिंगे , रेल PRO मनोज झंवर, प्रवासी मंच की हर्षा शाह समेत अन्य मान्यवरों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गुरु, 02 जून 2022 - 12:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: deccan queen, Deluxe Train, birthday, renu sharma

Courtesy: Dainik Bhaskar

Indian Actor

फोटोः Dnaindia

32 साल के हुए अभिनेता शांतनु माहेश्वरी, फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से मिली खास पहचान

फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता शांतनु माहेश्वरी मार्च सात को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। शांतनु का जन्म मार्च सात, 1991 को कोलकाता में हुआ था। शांतनु एक अभिनेता होने के साथ-साथ एक अच्छे कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने 'अमेरिका गॉट टैलेंट' में खास परफॉर्मेंस दी है। शांतनु 'खतरों के खिलाडी 8' के भी विनर रह चुके है। शांतनु ने अपने करियर की शरुआत 'दिल दोस्ती डांस' टीवी शो से की है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 04:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Indian Actor, Bollywood, Bollywood celebrities, birthday

Courtesy: Dainik Bhaskar

Shivraj Singh Chauhan Celebrated His Birthday

फोटो: Zee News

सीएम शिवराज सिंह चौहान मना रहे हैं अपना 64वां जन्मदिन: भोपाल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपना 64 वां जन्मदिन मन रहे हैं। इस मौके पर चौहान ने सफाईकर्मियों के पैर धोये और  स्टार के आधार पर सफाईकर्मियों को ईनाम देने की भी घोषणा की। शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट करके उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जनता से पौधे लगाने की अपील की। … read-more

शनि, 05 मार्च 2022 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shivraj Singh Chauhan, birthday, plantation

Courtesy: Dainik Bhaskar

Salman Khan

फोटो: KoiMoi

56 साल के हुए सलमान खान, यह होंगी आने वाली फिल्में

बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान दिसंबर 27 को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान की बर्थडे पार्टी उनके पनवेल फार्म हाउस पर देर रात शुरू हुई। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और अपनी आगामी फिल्मो के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि बजरंगी भाईजान के सीक्वल की स्क्रिप्ट वी विजेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। इसका टाइटल उन्होंने पवन पुत्र भाईजान दिया है। हालांकि इससे पहले टाइगर 3 और उसके बाद नो एंट्री का सीक्वल आएगा।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 01:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Salman Khan, birthday, Bajrangi bhaijan, No entry

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Man in Jail

फोटो: OrissaPost

पत्नी का जन्मदिन भूलने पर इस देश मे पति को हो जाती है जेल

दुनिया भर में हर जुर्म के लिए कोई न कोई कानून बना है, लेकिन पॉलिनेशियन क्षेत्र के देश "सामोआ" में एक अनोखा कानून है। यह कानून उन शादीशुदा मर्दों के लिए है, जो अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाते हैं। दरअसल इस देश मे अगर पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो पहली बार उसे सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है। अगर यही गलती वो दोहरा देता है तो उसे जेल जाना पड़ता है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 03:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Husband, Wife, birthday, Jail, Somao

Courtesy: Zee News

Ravichandran Ashwin

फोटो: Times Now Hindi

कभी ओपनर हुआ करते थे रविचंद्रन अश्विन, चोट के कारण बन गए 'गेंदबाज'

भारत के दिग्गज गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन आज अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि रविचंद्रन अश्विन का पहला प्यार क्रिकेट नहीं था, बल्कि वह फुटबॉल खेलते थे। हालांकि यह केवल एक संयोग था जिसके कारण अश्विन का ध्यान फुटबॉल से हटकर क्रिकेट की तरफ आकर्षित हो गया। अश्विन की मां चित्रा पढ़ाई को लेकर काफी सख्त थीं। लेकिन दोनों माता-पिता ने अश्विन को क्रिकेट खेलने से कभी नहीं रोका। अश्विन ने न सिर्फ गेंदबाजी से भारत का नाम… read-more

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 09:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ravichandran Ashwin, birthday, Career

Courtesy: Brifly News