Jharkhand Seperate room for Namaj

फोटो: OpIndia

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए अलॉट किया गया अलग कमरा

झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरे का आवंटन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने सितंबर 3 को आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक नमाज के लिए कमरा संख्या TW- 348 को नमाज कक्ष के रूप में अलॉट किया है। अब इस मुद्दे पर सियासत करते हुए बीजेपी के विधायकों ने हिंदुओं की आराधना करने के लिए अलग कमरा अलॉट करने की मांग के साथ-साथ भवन परिसर में भव्य मंदिर बनाने की मांग की है।

शनि, 04 सितंबर 2021 - 07:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Jharkhand, ASSEMBLY SESSION, Legislative Assembly, BJP MLA

Courtesy: India TV News

Maharashtra Assembly

फोटो: ANI

महाराष्ट्र विधानसभा: स्पीकर से गाली-गलौच करने पर निलंबित हुए बीजेपी के 12 विधायक

स्थानीय निकायों में ओ.बी.सी. आरक्षण के मुद्दे पर सदन में गर्मा-गर्मी बढ़ी और मामले में कार्यवाहक स्पीकर भाष्कर जाधव के साथ विपक्षी दल के नेतओं ने गाली-गलौच की। कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने सदन में अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में 12 भारतीय जनता पार्टी विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया तथा संसदीय मामलों के मंत्री से इस मुद्दे की जांच करने के लिए कहा है।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 09:01 AM / by देवजीत सिंह

Tags: Maharshtra, ASSEMBLY SESSION, BJP MLA, Assembly Speaker, Devendra Fadnavis, Maharashtra Assembly

Courtesy: Aajtak News

Two BJP MLAs taking oath in Sanskrit language

फोटो: News Live TV

असम विधानसभा में 2 भाजपा विधायकों ने ली संस्कृत में शपथ

असम में 15वीं विधानसभा के 3 दिवसीय सत्र के पहले दिन 126 विधायकों ने विधायक पद की शपथ ली। इसमें 2 भाजपा विधायकों द्वारा  देवभाषा संस्कृत में शपथ ली गयी। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर के रूप में असम गण परिषद के नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री फणी भूषण चौधरी ने दिलाई है। भाजपा विधायक जयंत मल्ल बरुवा दूसरी बार नलबाड़ी से विधायक बने हैं और डॉ अमिय भुइयां ने बिहपुरी निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित हुए हैं।

शुक्र, 21 मई 2021 - 07:15 PM / by Shruti

Tags: Assam, Assembly Elections 2021, BJP MLA, Oath

Courtesy: Falana Dikhana

CISF

फोटो: SSBcrack

CISF और CRPF के कमांडों करेंगे पश्चिम बंगाल के सभी 77 विधायकों की सुरक्षा

गृह मंत्रालय के आदेशनुसार बंगाल में भाजपा के सभी 77 विधायकों को केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 सीटों में 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

मंगल, 11 मई 2021 - 12:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: West Bengal Assembly Elections, BJP MLA, CRPF, CISF

Courtesy: Ndtv Hindi News