holi-safety-tips

फोटो: times Now

होली के दिन इन तरीकों से रखें अपनी आंखों का ख्याल

होली के दिन रंग या गुलाल खेलते समय आंखों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। रंग खेलने जाने से पहले आंखों के आसपास तेल या क्रीम लगा लें। जिससे नमी के कारण अगर आँखों के आसपास रंग पड़ेगा तो पलकों पर ही चिपक जाएगा और आंखों में रंग जाने खतरा कम हो जायेगा। अगर आपकी आँखों में रंग चला जाये तो इसे तुरंत पानी से ना धोएं और रगड़कर साफ ना करें। ये हानिकारक हो सकता है। आँखों को साफ़ करने के लिए आईक्लीनर ड्रॉप का प्रयोग करें।

सोम, 29 मार्च 2021 - 03:30 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: holi, precaution, healthy eyes, colors, Safety

Courtesy: Jagran News

Holi

फोटो: Printrest

होली पर डिफरेंट लुक पाने के लिए पहने इस तरह के कपड़े और ज्वेलरी

अक्सर लोग होली खेलने के लिए पुराने कपडे पहनते हैं पर होली पर थोड़ा कलरफुल कपड़े पहने। कलरफुल कपड़ों से रंग निकालने में भी आसानी होती है। आप होली पर डिफरेंट लुक पाने के लिए ब्राइट या पेस्टल शेड्स जैसे -गुलाबी, पीला, बैंगनी, हरा आदि रंग पहन सकते हैं। होली के मौके पर हमेशा लाइट वेट ज्वैलरी कैरी करें जिससे आपको होली खेलने में दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा होली पर कभी भी हाई हील्स कैरी ना करें हमेशा फ़्लैट चप्पलें ही पहने।

रवि, 28 मार्च 2021 - 11:12 AM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, colors, Dresses

Courtesy: Newstrack Live