IPL

फोटो: ESPNcricinfo

अगले वर्ष से शुरु होगा महिला आईपीएल: बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मार्च 25 को ऐलान किया कि वर्ष 2023 से पुरुषों की तरह महिला आईपीएल भी खेला जाएगा। पहले टूर्नामेंट की शुरुआत छह टीमों के साथ होगी। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसला हुआ है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि हम अगले वर्ष से इसकी शुरुआत करेंगे। वर्तमान आईपीएल की फ्रेंचाइजी को महिला टीमें खरीदने का मौका मिलेगा। इसे अभी एजीएम की मंजूरी मिलनी बाकी… read-more

शनि, 26 मार्च 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: BCCI, IPL, cricket ipl, Indian Premier League

Courtesy: ABP Live

IPL

फोटो: CricXtasy

अब स्टेडियम से देख सकेंगे आईपीएल के मैच, महाराष्ट्र सरकार ने लिया फैसला

अब इंडियन प्रीमियर लीग के मैच देखने के लिए स्टेडियम में पूर्ण टीकाकरण करवा चुके लोगों को जाने की अनुमति मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने मार्च दो को बताया कि अब स्टेडिम में 25% दर्शक मैच देख सकेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड और मुंबई क्रिकेट संघ के साथ हुई बैठक के बाद लिया है। बता दें कि इस वर्ष आईपीएल की शुरुआत मार्च 26 से होगी, जिसमें कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है।

गुरु, 03 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: IPL, IPL 2022, Cricket, cricket ipl

Courtesy: TV9Hindi

Shreyas Ayyar

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

IPL 2022: श्रेयस अय्यर बने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नए कप्तान

IPL 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। KKR ने भारतीय बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है। कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इसका ऑफिशियल ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रेयस अय्यर की फ़ोटो शेयर कर दी है। KKR ने श्रेयस को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था… read-more

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 09:15 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: cricket ipl, KKR, Captain, officially, announced, Shreyas Iyer

Courtesy: India TV

Tim David

फोटो: TV9 Bharatvarsh

MI ने सिंगापुर के टिम डेविड को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा

आईपीएल ऑक्शन 2022 के दूसरे दिन सिंगापुर के तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड को MI ने 8.25 करोड़ रुपये में खरीद लिए है। वह इससे पहले यानी आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे। टिम पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयरों में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने छह मैचों में 19 छक्के लगाए हैं। 6 फीट 5 इंच लंबे डेविड का ट्वंटी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन बेहतरीन हैं। उन्होंने 84 मैचों में 1884 बनाए हैं।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 09:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: cricket ipl, IPL Auctions, sports, Australian Cricketer

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ishan Kishan

फोटो: trendbihar.com

आईपीएल ऑक्शन 2022 के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन

झारखंड के  स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। ईशान ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये तय किया था। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए वीडियो में ईशान ने कहा,… read-more

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: cricket ipl, IPL Auctions, Indian Cricketer

Courtesy: Republic Bharat

IPL-2022

फ़ोटो: News Nation

आईपीएल 2022: अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने किया अपने नाम का एलान, हार्दिक पंड्या को बनाया कप्तान

आईपीएल  2022 की नयी टीम अहमदाबाद का आधिकारिक नाम सामने आ चुका है। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी टीम अब अहमदाबाद टाइटन्स के नाम से जानी जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के लिए फरवरी 12 और 13 को मेगा ऑक्शन होना है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी। अहमदाबाद की टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जिसमें टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया है।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: IPL, BCCI, IPL Auctions, cricket ipl

Courtesy: ZEE News

Tata IPL

फ़ोटो: Raj Express

IPL ने बदला अपना टाइटल स्‍पॉन्‍सर, ‘टाटा’ को दी जिम्मेदारी

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की जनवरी 11 को हुई बैठक में आईपीएल अध्यक्ष बृजेश पटेल ने पीटीआई को बताया कि, TATA  आईपीएल के 2022 में टाइटल स्पांसर के रूप में चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी Vivo की जगह लेगा। अब इसे टाटा IPL कहा जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में लिए गए फ़ैसले में टाटा को आईपीएल स्पॉन्सर बनाने के अलावा अहमदाबाद टीम खरीदने वाले… read-more

बुध, 12 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Tata groups, IPL, BCCI, cricket ipl

Courtesy: Aaj Tak

Jay Shah

फोटो: The Hans India

भारत में होगा आईपीएल 2022, खेले जाएंगे 74 मैच: जय शाह

यूएई के बाद आईपीएल का अगला सीजन भारत में खेला जाएगा जिसमें कुल 74 मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने नवंबर 22 को ये जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि नए सीजन में लखनऊ और अहमदाबाद दो नई फ्रेंचाइजी भी होगी। अगले सीजन में हर टीम को 14 मैच खेलने का मौका मिलेगा जिसमें से सात मैच घरेलू मैदान पर और सात मैच अन्य जगह पर खेले जाएंगे।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: IPL, cricket ipl, Indian Premier League, Jay Shah, BCCI

Courtesy: ABP News

Jay Shah

फोटो: Hindustan Times

गलत है आईपीएल और घरेलू क्रिकेट की तुलना: जय शाह

बीसीसीआई पर आईपीएल की तुलना में घरेलू क्रिकेट की अवहेलना के लग रहे आरोपों का बीसीसीआई सचिव जी शाह ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अंतर है। इनकी तुलना नहीं हो सकती। आईपीएल में 60 और घरेलू क्रिकेट में 2000 मैच खेले जाते है। ऐसे में बहस का कोई मतलब नहीं है। लोगों का आरोप है कि बीसीसीआई गहरेलू क्रिकेट की अनदेखी कर कमाई करने वाले आईपीएल पर जोर दे रही है।

बुध, 21 जुलाई 2021 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: sports, Jay Shah, BCCI, cricket ipl

Courtesy: ABP News Hindi

IPL 2021

फोटो: DNA India

आईपीएल में आ सकती है नई टीमें, इस महीने में लगेगी बोली

बीसीसीआई इंडियन प्रीमियर लीग का ब्लूप्रिंट तैयार करने में जुटी हुई है। इस बार इसमें दो नई फ्रेंचाइजी को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस बार खिलाड़ियों का रिटेंशन, मेगा ऑडिशन भी शामिल है। बोर्ड ने बताया कि इसके लिए अगस्त के बाद बोली लगाने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।। बोली लगाने के लिए कई कॉर्पोरेट संस्थाएं आगे आ सकती है। आईपीएल के लिए बीसीसीआई ने वेतन का बजट बढ़ाकर 85 करोड़ से 90 करोड़ रुपये कर दिया है।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: BCCI, cricket ipl, Cricket, cricket t20

Courtesy: ABP News