IPL 2022: श्रेयस अय्यर बने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के नए कप्तान
IPL 2022 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। KKR ने भारतीय बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी है। कोलकाता फ्रेंचाइजी ने इसका ऑफिशियल ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रेयस अय्यर की फ़ोटो शेयर कर दी है। KKR ने श्रेयस को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में 12.25 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था।