आईपीएल ऑक्शन 2022 के दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने ईशान किशन
झारखंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। ईशान ने नीलामी के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये तय किया था। मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किए वीडियो में ईशान ने कहा, मुंबई के साथ फिर जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है ।