Nation can get without injection vaccine

फ़ोटो: India Tv

देश को मिल सकती है बिना इंजेक्शन वाली ZyCoV-D वैक्सीन

जायडस कैडिला ने अपनी बिना सुई वाली ZyCov-D वैक्सीन के लिए DCGI से इमरजेंसी मंज़ूरी की मांग की है। ZyCoV-D का तीसरे चरण का ट्रायल हो चुका है। ये वैक्सीन 12-18 साल के बच्चों के लिए सुरक्षित है। कंपनी ने सालाना 10-12 करोड़ खुराक बनाने की बात कही है। ZyCoV-D की कुल तीन खुराक लेनी होती है। इसमें सुई की जरूरत नहीं पड़ती। इसे एक मशीन में लगाकर बांह पर लगाते हैं। मशीन पर लगे बटन को क्लिक करने से दवा शरीर में पहुंच जाती है।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 04:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: DCGI, Zydus Cadila, zycov-D, Covid-19

Courtesy: Aajtak News

Covid Vaccine

फोटो: The Straits Times

फाइजर और मॉडर्ना से हटाया गया 'पोस्ट-लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल'

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने फाइजर और मॉडर्ना जैसी विदेशी वैक्सीन पर 'पोस्ट-लॉन्च ब्रिजिंग ट्रायल' करने की शर्तों को हटा दिया है। इसका मतलब यह है कि अब अमेरिकी एफडीए, ईएमए, यूके एमएचआरए, पीएमडीए जापान और WHO द्वारा सस्वीकृत वैक्सीन भारत में सीधा इस्तेमाल की जाएंगी। अमेरिका में मॉडर्ना की 12 करोड़ 40 लाख से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। भारत में कोरोना टीके की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

बुध, 02 जून 2021 - 04:05 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Pfizer-BioNTech Vaccine, Moderna, Corona Vaccine, DCGI

Courtesy: Abp Live

Corona Vaccine

फोटो: Hackensack

टीकाकरण: DCGI ने दी भारत में भी बच्चों के ट्रायल को मंजूरी

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने अब भारत में भी 2 से 18 साल के बच्‍चों पर भारत बायोटेक की कोरोना वैक्‍सीन 'कोवैक्‍सीन' के  ट्रायल की मंज़ूरी दे दी है। एक्सपर्ट के अनुसार हालात ना सुधरने पर बच्चो के लिए कोरोना की तीसरी लहर बेहद खतरनाक सिद्ध हो सकती है। इसी वजह से बच्‍चों के टीकाकरण ट्रायल को मंजूरी दी गई है। इस ट्रायल 2 से 18 साल 525 वॉलंटियर्स शामिल होंगे

गुरु, 13 मई 2021 - 05:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Corona Vaccine, CHILDRENS, DCGI

Courtesy: panjab kesari