Vice Admiral R Hari Kumar

फोटो: Shortpedia

नौसेना स्टाफ के अगले प्रमुख बने वाइस एडमिरल आर हरि कुमार

रक्षा मंत्रालय ने नवंबर 9 को घोषणा करते हुए बताया कि वाइस एडमिरल आर हरि कुमार नौसेना के अगले अध्यक्ष होंगे। वाइस एडमिरल कुमार वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत हैं। एडमिरल करमबीर सिंह के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद एडमिरल आर हरी कुमार नवंबर 30 को भारतीय नौसेना की बागडोर संभालेंगे। नौसेना में अपने 39 वर्ष के लंबे कार्यकाल के दौरान वाइस एडमिरल कुमार कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं… read-more

बुध, 10 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Vice Admiral R Hari Kumar, next chief of naval staff, Defence Ministry

Courtesy: Republic World

Madeinindia Battle Tanks

फोटो: Newstrack

रक्षा मंत्रालय ने 7,523 करोड़ रुपये की लागत से दिया 118 अर्जुन एमके-1ए टैंकों का ऑर्डर

केंद्र सरकार ने सेना को और मजबूत करने के लिए 118 अर्जुन टैंकों का ऑर्डर दिया है. इन टैंकों की खरीद में 7,523 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने पिछले सितंबर 23 को भारतीय सेना के लिए 118 मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी) अर्जुन की खरीद के लिए एक अनुबंध को अंतिम रूप दिया है। जानकारी के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने इन टैंकों के लिए द हैवी व्हीकल फैक्ट्री, चेन्नई को ऑर्डर दे दिया है। 

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Defence Ministry, 7523 crore order, madeinindia battle tanks

Courtesy: Aajtak News

Women Officers

फोटो: The New Indian Express

एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों के शामिल होने वाला आदेश बरकरार : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय द्वारा एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को शामिल ना करने वाली प्रार्थना को नामंजूर कर दिया है। सितंबर 21 को रक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट से नवंबर में होने वाली एनडीए परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को बुनियादी ढांचे तथा पाठ्यक्रम में बदलाव का हवाला देकर परीक्षा में शामिल ना करने का अनुरोध किया था। जिसे कोर्ट ने नामंजूर करते हुए लैंगिक समानता के मुद्दों को स्थगित ना करने की बात कही है।

बुध, 22 सितंबर 2021 - 06:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: National Defence Academy, Supreme Court of India, Defence Ministry, Women Empowerment

Courtesy: Amar ujala

Submarine

फोटो: TV9 Hindi

महिंद्रा और डिफेंस मिनिस्ट्री के बीच करार, कंपनी बनाएगी एंटी सबमरीन वारफेयर

महिंद्रा डिफेंस और रक्षा मंत्रालय के बीच अगस्त 27 को 14 एंटी सबमरीन वारफेयर डिफेंस सूट के लिए 1349. 95 करोड़ रुपये का करार हुआ है। इसकी जानकारी महिंद्रा डिफेंस सिस्टम लिमिटेड के अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने ट्वीट कर दी है। इस करार को उन्होंने "आत्मनिर्भर भारत" की पहल में सफलता का प्रतीक बताया है। साथ ही महिंद्रा डिफेंस ने इसे भारतीय कंपनी द्वारा विकसित अपनी… read-more

शनि, 28 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mahindra&Mahindra Ltd., Indian Navy, Defence Ministry, Anti-Submarine

Courtesy: Zee Business

Ajay Kumar

फोटो: PIB

रक्षा सचिव ने '75वें स्वतंत्रता दिवस' समारोह के लिए लॉन्च की वेबसाइट

रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने '75वें स्वतंत्रता दिवस' समारोह के लिए एक वेबसाइट लॉन्च की है। इसके जरिए 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग, वीरता के कार्यों पर ई-पुस्तकें, 1971 की जीत के 50 साल और स्वतंत्रता आंदोलन, युद्ध और युद्ध स्मारक पर ब्लॉग जैसी सुविधाएँ भी मिलेंगी। आगंतुकों को कार्यक्रम, रूट मैप, पार्किंग विवरण सहित स्वतंत्रता दिवस… read-more

बुध, 04 अगस्त 2021 - 09:25 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Defence Ministry, Independence Day, National, Education

Courtesy: Insamachar News

Indian Navy Submarine

फोटो: Times Now

प्रोजेक्ट 75-I के तहत तैयार की जाएंगी छह 'मेड इन इंडिया' पनडुब्बियां

भारतीय नौसेना के लिए छह पारंपरिक पनडुब्बियों के निर्माण को रक्षा मंत्रालय द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इन छह पनडुब्बियों को बनाने में 43,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह पनडुब्बियां प्रोजेक्ट 75-I और  मेड इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार की जाएंगी। हिंद महासागर में बढ़ती चीन की दखलंदाजी के मद्देनजर रक्षा मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। फिलहाल भारत के पास 140 सबमरीन और सरफेस वॉरशिप हैं।

शुक्र, 04 जून 2021 - 08:30 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Navy, Submarine, Made in India, Defence Ministry

Courtesy: Amarujala News

Akash Missile Export

फोटोः India Today

केंद्र मंत्रिमंडल ने डीआरडीओ स्वरा निर्मित आकाश मिसाइल के निर्यात को दी अनुमति

रक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा निर्णय लेते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिसंबर 30 को आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को अनुमति दे दी है। इस निर्णय के बाद भारत के नौ मित्र देशो ने भारत के डीआरडीओ द्वारा विकसित आकाश मिसाइल के अधिग्रहण में रूचि दिखाई है। कैबिनेट अप्रूवल के बाद अब रक्षा मंत्रालय इन देशो में हथियारों को निर्यात करने के अवसर तलाशेगा। हालाँकि, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर बताया कि यह मिसाइल भारतीय सुरक्षाबलों के पास मौजूद मिसाइलों… read-more

बुध, 30 दिसम्बर 2020 - 06:07 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Akash Missile System, Export, Defence, DRDO, Defence Ministry

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Defence Minister Rajnath Singh

फोटो: ANI

दशहरे के अवसर पर रक्षा मंत्री दार्जिलिंग और सिक्किम में करेंगे शस्त्र पूजन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अक्टूबर 24 से दो दिवसीय दार्जिलिंग-सिक्किम दौरे पर होंगे। अक्टूबर 24 और 25 के दौरान रक्षामंत्री क्षेत्रों का दौरा करने के साथ साथ सैनिकों के साथ थोड़ा समय भी बिताएंगे। सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित बुनियादी ढांचे का उद्घाटन भी इसी दौरान किया जाएगा। रक्षामंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है। इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दशहरा के अवसर पर की जाने वाली "शस्त्र पूजा" भी करेंगे।

read-more

शनि, 24 अक्टूबर 2020 - 10:25 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Defence Minister Rajnath Singh, Defence Ministry, Sikkim, Darjeeling

Courtesy: AMARUJALA NEWS