Serum Institute

फोटो: The Hindu

डीजीसीआई ने सीरम संस्थान को दी यूके को मलेरिया वैक्सीन निर्यात करने की अनुमति

आधिकारिक सूत्रों ने सितंबर 29 को जानकारी देते हुए बताया कि भारत के दवा नियामक ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित और सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा यूके में निर्मित मलेरिया के खिलाफ भारत में पहले उत्पादित टीके के निर्यात की अनुमति दी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 27 सितंबर को डीसीजीआई को मलेरिया के खिलाफ टीका निर्यात करने की अनुमति के… read-more

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: DGCI, allows, serum institute, Export, Malaria Vaccine, UK

Courtesy: Amar Ujala News

Export

फोटो: Devbhoomi Samvad

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई तो राजमा और शहद का स्वाद मिलेगा अमेरिका को

उत्तराखंड के चौसा और लंगड़ा आम का स्वाद अब दुबई में भी ले सकेंगे। जबकि प्रदेश में उत्पादित शहद और राजमा अमेरिका में भी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एपिडा के माध्यम से उत्तराखण्ड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए भेजे जा रहे वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर 1.5 टन आम, 28 टन राजमा और 80 टन शहद का निर्यात किया गया।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 08:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Import, Export, Chausa, Mango, rajma, Honey

Courtesy: Amar ujala

Energy

फोटो: Themoscow Times

रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई

यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिकी आर्थिक प्रत‍िबंधों की मार झेल रहे रूस ने मात्र तीन महीने में भारत और चीन को तेल, कोयला और गैस बेचकर 24 अरब डॉलर की कमाई की। रूस से तेल लेने के मुद्दे पर अमेरिका कई बार भारत को धमका चुका है लेकिन मोदी सरकार अपने दोस्‍त रूस के साथ खड़ी है और सस्‍ती दर पर तेल और कोयला खरीदने का दौर जारी है। भारत ने भी इस दौर में रूस से 5.1 अरब डॉलर का ऊर्जा आयात किया है।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 04:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, Russia, India, China, Export, Crude Oil, gas

Courtesy: Navbharat Times

Wheat

फोटो: BBC

रूस सस्ते दर पर करेगा गेहूं निर्यात, गेंहू की कमी वाले देशों से व्यापार करेगा मजबूत

यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस पर कई स्‍तर पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं रूस ने ग्रेन एक्‍सपोर्ट टैक्‍स को कम कर गेहूं की कमी वाले देशों के सामने सस्‍ते गेहूं का पासा फेंक दिया है। टैक्स की नई दरें छह जुलाई से लागू हो जाएंगी। हालांकि रूस की शर्त है कि गेहूं की खरीद का भुगतान केवल उसकी अपनी मुद्रा रूबल में ही करना होगा। रूबल में भुगतान होने की सूरत में उसकी मुद्रा अधिक मजबूत हो जाएगी।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 04:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Wheat, Export, Grain, Rubel

Courtesy: Jagran

Crude Oil

फ़ोटो: BBC

सरकार ने तेल निर्यात में पेट्रोल पर छह रुपये और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर लगाया टैक्स

सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड जैसी कंपनियों द्वारा पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन के अन्य देशों को निर्यात पर टैक्स लगाने की घोषणा की है। ओएनजीसी और वेदांता लिमिटेड जैसी कंपनियों द्वारा स्थानीय रूप से उत्पादित कच्चे तेल से मिलने वाले अप्रत्याशित लाभ पर भी टैक्स लगाया गया है। तेल निर्यात में पेट्रोल पर छह रुपये प्रति लीटर और डीजल के निर्यात पर 13 रुपये प्रति लीटर का टैक्स लागू किया गया है। इसका उद्देश्य पेट्रोल पंपों पर घरेलू आपूर्ति बेहतर… read-more

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 06:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Crude Oil, Petrol, Diesal, tax, Export

Courtesy: News18

Crude oil

फ़ोटो: Reuters

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए भारत के संपर्क में

अमेरिका ने कहा है कि वह रूस के तेल निर्यात पर अंकुश लगाने के लिए ज्यादा खपत वाले भारत समेत अन्य देशों के साथ संपर्क में हैं। हालांकि जी7 वार्ता में इस विषय पर कोई चर्चा नहीं हुई। वहीं रूस से भारत के कच्चे तेल की खरीद लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय कंपनियां एक तरफ, जहां रूस से सस्ती दर पर ज्यादा से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने की तैयारी में हैं, वहीं दूसरी तरफ पारंपरिक ओपेक के सदस्यों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं।

गुरु, 30 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, Crude Oil, Russia, Export, G7

Courtesy: Jagran

Gold

फ़ोटो: MoneyControl

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद सोने के भाव में उछाल

अमेरिका सहित जी7 देशों के रूस से सोना आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की घोषणा के बाद 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 180 रुपये चढ़कर 50,803 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। सोने की कीमत पिछले सप्‍ताह गिरकर दो सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गई थी। चांदी की कीमतों में भी बढ़त दिखी। चांदी 251 रुपये चढ़कर 59,755 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

सोम, 27 जून 2022 - 03:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, G7, gold, Export, Import, Silver

Courtesy: News18

Tire

फ़ोटो: Business Standard

देश से टायर निर्यात 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये के पार

देश से टायर निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 में 50 प्रतिशत बढ़कर 21,178 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले साल टायर निर्यात 14 हजार करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा था। पिछले दो वित्त वर्ष में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार कोविड महामारी के कारण प्रभावित हुआ है, इसके बावजूद इस दौरान भारत से टायर निर्यात लगभग 70 प्रतिशत बढ़ा। भारतीय टायर विनिर्माताओं ने नई तकनीक पर आधारित वैश्विक स्तर के कारखाने स्थापित किए, जिसके कारण निर्यात में बढ़ोतरी हुई। 

शनि, 11 जून 2022 - 07:06 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, tyre, Growth, Export

Courtesy: Amar ujala

Tea

फ़ोटो: Telegraph

विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई

विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Export, tea, Pesticide, Import

Courtesy: Hindustan

Wheat

फ़ोटो: Buisness Insider

तुर्की ने भारतीय गेंहू को खराब बताकर लौटाया, उसी गेंहू को हाथों हाथ मिस्र ने खरीदा

तुर्की ने भारत का जो गेहूं खराब बताकर लौटा दिया था, अब गेहूं की उस खेप को मिस्र भेज दिया गया है। रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह से मिस्र ब्रेड की कमी से जूझ रहा है। गेहूं के सबसे बड़े आयातकों में से एक मिस्र, भारत सहित अन्य देशों से कम कीमत पर गेहूं खरीदना चाहता है। तुर्की ने जिस गेहूं को गुणवत्ता खराब बताकर लेने से इनकार कर दिया था, उसे मिस्र भेज दिया गया है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wheat, Bread, Export, India, Turkey, Egypt

Courtesy: Zee News