Delhi Pollution

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली एनसीआर में हवा का स्तर बेहद गंभीर, अगले दो दिन में राहत की उम्मीद

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 26 से ही दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया गया है। जो काफी डराने वाला है। इसी वजह से दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद में भी हवा बेहद ज़हरीली हो गई है। वहीं प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों की माने तो अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार में थोड़ा इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा, जिससे प्रदूषण के कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

शनि, 27 नवंबर 2021 - 11:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, Pollution, AQI

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: The Indian Express

दिल्ली की हवा अभी भी ज़हरीली, 400 पर पहुंचा AQI

दिल्ली एनसीआर में हवा एक बार फिर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 की रात दिल्ली का AQI 400 दर्ज किया था जो काफी डराने वाला है। हालांकि नवंबर 26 की सुबह AQI 339 दर्ज किया गया है। इसको देखते हुये ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्यो पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है निर्माण कार्य बंद रहने तक सरकार मजदूरों को श्रमिक भत्ता दे।

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, Pollution, Supreme Court, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: NDTV

तापमान गिरने से फिर से खराब हुई दिल्ली की हवा

दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 को दिल्ली का AQI 330 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है कि हवा के चलने की रफ्तार में कमी और तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यह कमी नवंबर 26 तक बनी रहेगी। हालांकि नवंबर 27 को फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिसके बाद फिर से हवा के स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 10:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, AQI, SAFAR, Delhi-NCR

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India TV

दिल्ली की हवा में आज हो सकता है थोड़ा सुधार, शीत लहर चलने की उम्मीद

दिल्ली में अभी हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। नवंबर 22 को तेज़ हवा चलने के बावजूद हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। हालांकि नवबंर 23 को इसमें थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने नवंबर 22 और 23 को शीत लहर चलने की संभावना जताई थी। हालांकि नवंबर 24 को हवा की गति फिर कम होगी जिससे कि दोबारा प्रदूषण में इज़ाफ़ा हो सकता है।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 02:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, Delhi-NCR, AQI, IMD

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Trucks ban

फोटो: Mint

प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली में नवंबर 26 तक ट्रको की एंट्री पर लगा बैन

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक होती जा रही है। इसको देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने नवंबर 26 तक दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि जो ट्रक जरूरी सेवाओं की आपूर्ति में लगे हैं उन्हें दिल्ली में एंट्री की इजाज़त दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय नवंबर 22 को दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इससे संबंधित अन्य जानकारी देंगे।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 10:00 AM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, Delhi-NCR, Delhi Government, truck

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India Today

बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, आज लिया जा सकता है लॉकडाउन पर फैसला

दिल्ली में वायु-प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 21 की सुबह दिल्ली का AQI 347 दर्ज किया गया है। हालांकि आज से ही इसमें सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आज CAQM द्वारा लगाई गई पाबंदियां जैसे सरकारी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्य भी खत्म हो रहा है। प्रदूषण की स्थिति देखते हुये इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। आज दिल्ली में लॉकडाउन पर भी फैसला लिया जा सकता है।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, AQI, SAFAR, Pollution

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: India Today

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब, नवंबर 21 से 23 को मिल सकती है राहत

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 20 की सुबह दिल्ली का AQI 355 दर्ज किया गया है। जो बहुत खतरनाक श्रेणी में आता है। इसके मद्देनजर दिल्ली में अब सांस लेना तक दूभर हो गया है। हालांकि सफर के मुताबिक नवंबर 21 से 22 के बीच हवा की गति में सुधार हो सकता है, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शनि, 20 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, India, AQI, SAFAR

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Air Pollution

फोटो: India Today

दिल्ली की हवा अभी भी ज़हरीली, वाहनों से वसूला एक करोड़ का जुर्माना

दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्थिति में पहुंचता जा रहा है। नवंबर 19 की सुबह दिल्ली का AQI 332 दर्ज किया गया। जो खतरनाक श्रेणी में आता है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए 15 से 17 नवंबर को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सख्ती दिखाई है। इस दौरान दिल्ली सरकार ने एक करोड़ का जुर्माना वसूला है। बिना PUC के गाड़ी लेकर घूम रहे लोगो पर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 12:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Pollution, AQI, Delhi-NCR, Delhi Government

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: Mint

दिल्ली में नही सुधरते नज़र आ रहे हैं प्रदूषण के हालात

दिल्ली में अभी प्रदूषण से राहत मिलती नज़र नही आ रही है। नंम्बर 18 की सुबह एक बार फिर से दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 362 रहा, जिसमें नवंबर 21 तक सुधार होने की कोई संभावना नही है। प्रदूषण के मद्देनजर ही केजरीवाल सरकार ने नवंबर 14 को स्कूल, कॉलेज बंद करने के आदेश दिये थे। इसके अलावा दिल्ली सरकार के सरकारी कर्मचारी भी घर से ही काम कर रहे हैं।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 12:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Delhi-NCR, AQI, Pollution, Arvind Kejriwal

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Delhi Pollution

फोटो: NDTV

दिल्ली की हवा में थोड़ा सुधार, दिल्ली सरकार आज SC में रखेगी लॉकडाउन सम्बंधित प्रस्ताव

दिल्ली एनसीआरस में नवंबर 15 की सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सा सुधार देखने को मिला है। हालांकि अभी भी वायु गुणवत्ता गंभीर से बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। प्रदूषण कम होने की वजह ऊपरी सतह पर उत्तर पश्चिम से चलने वाली हवाओं की चाल थोड़ी कमजोर पड़ना है। इससे पड़ोसी राज्यों से पराली का धुआं दिल्ली नहीं पहुंच सका। वहीं केजरीवाल सरकार भी आज प्रदूषण कम करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लॉकडाउन संबधी प्रस्ताव पेश करेगी। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 02:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: AQI, Delhi-NCR, Supreme Court, Delhi Government

Courtesy: Amar Ujala News