तापमान गिरने से फिर से खराब हुई दिल्ली की हवा
दिल्ली की हवा खराब से बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। नवंबर 25 को दिल्ली का AQI 330 दर्ज किया गया है। सफर के मुताबिक ऐसा इसलिए हुआ है कि हवा के चलने की रफ्तार में कमी और तापमान में भी गिरावट देखी गई है। यह कमी नवंबर 26 तक बनी रहेगी। हालांकि नवंबर 27 को फिर से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिसके बाद फिर से हवा के स्तर में सुधार देखने को मिल सकता है।