फ़ोटो: Hindustan times
राजधानी में तेज़ी से फैल रहा डेंगू, पीड़ितों की संख्या हुई 500 से ज्यादा
राजधानी दिल्ली में मच्छर जनित बीमारी "डेंगू" बड़ी तेजी से अपने पैर पसार रहा है और अब यहां कुल पीड़ितों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई है। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 21 तक डेंगू के 281 मामले सामने आए हैं। वहीं, खतरे को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एंटी डेंगू एक्शन प्लान तैयार करने के लिए कहा है।
Tags: Dengue, Delhi, Arvind Kejriwal, health department
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Johnson & Johnson
डेंगू से बचाव करने के लिए अपनाएं ये उपाय
बारिश के मौसम के बाद ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस बीमारी से बचने का तरीका है कि घर में या बाहर जाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला मच्छर रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सोते समय नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे मच्छर नहीं काटेंगे। घर में पूरी सफाई रखकर खासतौर से फर्श को साफ करने से भी मच्छरों के आंतक से बचाव हो सकता है।
Tags: Dengue, dengue cases, prevention, Health Tips
Courtesy: Zee News
फोटो: News18
आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका में बढ़े डेंगू के मामले
आर्थिक संतक से जूझ रहा श्रीलंका अब करना वायरस और डेंगू के चपेट में आ गया है। कोरोना वायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने के निर्देश दिए गए है। डेंगू के मामले यह लगातार बढ़ते का रहे है। स्वास्थय विभाग ने लोगों को डेंगू के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए है। लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। कोविड 19 से जुड़े अन्य प्रोटोकाल का पालन करने को भी कहा गया है।
Tags: Covid-19, Srilanka, Dengue
Courtesy: Zee News
फोटो: MSN
दिल्ली में मिले डेंगू के मच्छर तो देना होगा 10 गुना जुर्माना
दिल्ली में घरों में अगर डेंगू के मच्छर मिलते हैं तो घर के मालिक से दिल्ली नगर निगम 10 गुणा अधिक फाइन वसूलेगी। दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच निगम ने ये फैसला किया है। अबतक निगम 500 रुपये वसूलती आई है मगर अब निगम 5000 रुपये भी वसूल सकती है। बता दें कि इस वर्ष बीते छह वर्षों की अपेक्षा सर्वाधिक डेंगू के मामले सामने आए है।
Tags: Delhi, Dengue, dengue cases, MCD
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: CDC News
दिल्ली में साल 2022 में दर्ज हुए डेंगू के कुल 126 मामले, जून में सामने आये कुल 15 मामले
MCD ने बताया कि साल 2022 में दिल्ली में अब तक डेंगू के कुल 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जून महीने में डेंगू के कुल 15 मामले दर्ज किये गए। इसके अलावा साल 2022 में अब तक चिकनगुनिया के 8 और मलेरिया के 21 मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि हमेशा बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी होती है पर इस बार जून महीने से ही डेंगू के मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है।
Tags: Delhi, Dengue, registered, Malaria
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
फोटो: Hindustan Times
दिल्ली में शुरू हुआ डेंगू का कहर, चार गुणा अधिक मामले आए सामने
दिल्ली में इस वर्ष अबतक डेंगू के 100 मामले दर्ज हो चुके हैं, जो बीते वर्षों के मुकाबले चार गुणा अधिक है। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2017-22 तक मई के महीने में 25 से अधिक मामले दर्ज नहीं हुए है। इस वर्ष बीते सप्ताह ही यहां डेंगू के चार नए मामले दर्ज हुए है। इस साल डेंगू के कुल मामले अबतक 100 पर पहुंग गए है। मलेरिया के भी दो मामले पिछले सप्ताह सामने आए हैं।
Tags: Dengue, Malaria, Delhi MCD
Courtesy: AmarUjala
फोटो: CDC News
दिल्ली में एक हफ्ते में सामने आए डेंगू के 5 नए मामले, 81 हुई कुल मामलों की संख्या
सोमवार मई दो को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में दिल्ली में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए हैं, जिससे शहर में मामलों की संख्या 81 हो गई है। इस साल अप्रैल 23 तक शहर में डेंगू के 76 मामले दर्ज किए गए। पिछले सप्ताह डेंगू के पांच मामले सामने आए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल डेंगू के 81 मामले सामने आये। हालांकि अभी तक इससे किसी की मौत की सूचना नहीं है।
Tags: Delhi, Dengue, vector disease
Courtesy: ABP Live
फोटो: Times Now News
छह ताजा मौतों के साथ, मरने वालों की संख्या 15 हुई; पिछले छह साल में सबसे ज्यादा मौतें: दिल्ली
दिल्ली में 6 और मौत के साथ डेंगू से मरने वालों की संख्या 15 हो गई है। दिल्ली नगर निकाय द्वारा दिसंबर 6 को जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में पिछले छह साल में मच्छर जनित बीमारी से मरने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। डेंगू एडीज एजिप्टी मच्छर से होता है। 2020 में, दिल्ली में डेंगू से एक मौत दर्ज की गई। 2019 में दो लोगों की मौत हुई, जबकि 2016 और 2017 में 10-10 लोगों ने दम तोड़ा।
Courtesy: ABP Live
फोटो: India Today
दिल्ली में 6 साल में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज: रिपोर्ट
दिल्ली सरकार की कोशिशों के बावजूद डेंगू के मामले कम नहीं हो रहे हैं। दिल्ली में डेंगू के सबसे अधिक मामले 5277 को पार कर गए। रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2015 के बाद सबसे अधिक मामले दर्ज किए। रिपोर्ट के अनुसार पिछले सप्ताह शहर में वेक्टर जनित बीमारी के 2569 नए मामले दर्ज किए गए, पिछले वर्ष में, शहर में डेंगू के केवल 1,072 मामले दर्ज किए गए थे। हालांकि, शहर में अभी तक कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।
Courtesy: Live Hindustan
फोटो: Patrika
डेंगू बुखार होने पर करें पपीते के पत्तों के जूस का सेवन
डेंगू बुखार होने पर प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगते है। शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए 5-10 पपीते के पत्तो को लेकर 5-6 बार अच्छे से धोएं। अब इन पत्तों को जूसर पीस लें। अब इसे छन्नी की मदद से छान लें। आप इसे महीन कपड़े से भी छान सकते है। अब इस जूस में शहद मिलाकर इसका सेवन करे। कई अध्ययनों के मुताबिक पपीते के पत्तों का रस मलेरिया के इलाज में भी मददगार होता है।
Tags: Dengue, papaya leaf juice, fever
Courtesy: Panjab Kesari