Shanghai Extends Lockdown

फोटो: India TV News

COVID: शंघाई में अप्रैल 26 तक बढ़ा लॉकडाउन, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 36

शंघाई ने COVID-19 के कारण 11 और मौतों के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए लॉकडाउन को अप्रैल 26 तक बढ़ा दिया है। शंघाई में अब कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 36 हो गयी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार, शंघाई में बीते 24 घंटो में संक्रमण के 17,629 नए मामले दर्ज किए गए। हांगकांग स्थित ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ के मुताबिक, चीन में कोविड-19 के 30,813 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Shanghai, extends lockdown, Covid-19

Courtesy: Navbharat Times