indian military college

फोटो: Vajiram IAS

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में पढ़ सकेंगी लड़कियां, जुलाई में होगा एडमिशन

राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के जुलाई 2022 सत्र में लड़कियों को भी एडमिशन मिलेगा। आरआइएमसी के कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने संस्थान की स्थापना के शताब्दी समारोह में ये घोषणा की है। जुलाई के सेशन में कुल पांच छात्राओं को इस कॉलेज में ए़डमिशन मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये पहला मौका है जब यहां लड़कियों को एडमिशन मिलेगा। कॉलेज की कुल क्षमता एक सेशल में 250 कैडेट शामिल करने की है। 

मंगल, 15 मार्च 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Girls Child, Indian Military Academy, Defence

Courtesy: NDTV News

Girls Child dead

फोटो: Aapni news

Rajasthan: कार में दम घुटने से हुई तीन बच्चियों की मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले रूपवास थाना क्षेत्र के कांदोली गांव में अप्रैल 14 को एक दर्दनाक घटना में तीन बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां एक घर के बाहर खड़ी कार में खेल रही थीं और गलती से कार का दरवाजा लॉक हो गया। घर में सत्संग हो रहा था जिसकी आवाज के कारण बच्चियों की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। बच्चियों ने एक एक करके कार में दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीनों ही बच्चियों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 03:01 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Rajasthan, Bharatpur, Girls Child, Dead, Suffocation

Courtesy: Live Hindustan

UNICEF report on child marriage

फोटो: News18

कोरोना महामारी की वजह से लड़कियों के बाल विवाह में हो सकती है वृद्धि: यूनिसेफ

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 की वजह से अगले एक दशक में एक करोड़ लड़कियों को बाल विवाह करना पड़ सकता है। कोरोना महामारी के आने से पहले यूनिसेफ ने अनुमान लगाया था कि आने वाले अगले 10 साल में करीब 10 करोड़ लड़के-लड़कियों की शादियां कम उम्र में हो सकती है लेकिन कोरोना संक्रमण के आने के बाद 10% यानी एक करोड़ की बढ़ोत्तरी होने की आशंका है। इसकी वजह बढ़ती आर्थिक असुरक्षा और वित्तीय बोझ बताई जा रही है।… read-more

बुध, 10 मार्च 2021 - 09:40 AM / by Shruti

Tags: Child Marriage, UNICEF, Report, Girls Child

Courtesy: DOWN TO EARTH