Panchayat Election

फोटो: Aajtak

पिता पुत्र के बीच दिखी अनोखी जंग, पिता को हराकर बेटा बना मुखिया

बिहार के गोपालगंज जिले बरौली प्रखंड के माधोपुर पंचायत में बेटे ने पिता को हराकर मुखिया पद पर जीत हासिल की है। दिसंबर 10 को हई मतगणना के बाद ये जानकारी सामने आई है। माधोपुर के निवर्तमान मुखिया विजय प्रसाद को 900 वोट मिले और वो तीसरे नंबर पर रहे। वहीं उनके छोटे बेटे संतोष कुमार गुप्ता ने 1981 वोट पाकर जीत हासिल की है। दोनों के बीच 1081 मतों का भारी अंतर है। 

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Elections, Panchayat Election, gram panchayat

Courtesy: Zee News