Wrestler The Great Khali Joins Bharatiya Janata party

फोटो: Inside Sport

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पहलवान द ग्रेट खली

पहलवान द ग्रेट खली गुरूवार फरवरी 10 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दलीप सिंह राणा, जिन्हें द ग्रेट खली के नाम से भी जाना जाता है, आज दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने द ग्रेट खली का बीजेपी में स्वागत किया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में सभी भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पटका पहनाकर खली को पार्टी में शामिल किया गया।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: The Great Khali, indian Wrestler, BJP

Courtesy: One India

The Great Khali

फोटो: The Bridge

द ग्रेट खली की मां टांडी देवी का निधन

भारत के इकलौते वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर पहलवान दलीप सिंह की मां टांडी देवी का 20 जून को देर रात निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से दिल और फेफड़ों की बीमारी से परेशान थीं, जिसके बाद 14 जून को उन्हे डीएमसी पीआरओ में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 21 जून को किया जाएगा। 

सोम, 21 जून 2021 - 11:45 AM / by अमन शुक्ला

Tags: The Great Khali, WWE, National, Death

Courtesy: News Nation