दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पहलवान द ग्रेट खली
पहलवान द ग्रेट खली गुरूवार फरवरी 10 को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दलीप सिंह राणा, जिन्हें द ग्रेट खली के नाम से भी जाना जाता है, आज दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने द ग्रेट खली का बीजेपी में स्वागत किया। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस में सभी भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पटका पहनाकर खली को पार्टी में शामिल किया गया।