Oximeter

फोटो: Cleveland

जानिए कितने ऑक्सीजन लेवल पर डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

शरीर में ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल हमे बताता है कि हमारे खून में कितना ऑक्सीजन है। हीमोग्लोबिन के जरिये ऑक्सीजन पूरे शरीर के अंगों तक जाती है। ऑक्सीमीटर में अगर ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे दिखता है तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। नियमित व्यायाम करने और भरपूर मात्रा में आयरन, कॉपर, विटामिन ए, सी, बी2, बी3, बी5, बी6, बी9, विटामिन 12 और जिंक युक्त आहार लेने से शरीर में होने वाली ऑक्सीजन की कमी को रोका जा सकता है। 

सोम, 03 मई 2021 - 10:35 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: oxygen, Oxygen Level, oximeter, Health Tips

Courtesy: NDTV

white Teeth

Scitech Daily

इन तरीकों से रखें अपने दातों का बेहतर ख्याल

दांतों को सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के लिए कई तरह फूड्स खाते समय सतर्क रहना चाहिए। नींबू, संतरा, कच्चा आम और करौंदा आदि जैसे फलों में साइट्रिक एसिड होता है जो दांतों को नुकसान पहुंचाता है लिहाजा ऐसे फलों को खाने की जगह इनका रस निकाल कर पियें।  कैंडी खाने से भी दांतों को नुकसान पहुंचता है। यह स्टिकी होती है और दांतों में अटक कर उसे सड़ा देती है। इनके अलावा सोडा ड्रिंक्स, आइस और ड्राई फ्रूट्स भी दांतों के लिए हानिकारक होते हैं।

शनि, 10 अप्रैल 2021 - 01:33 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Teeth, Health Tips, Diet Plan, Health News

Courtesy: News18

Mint leaves

फोटो: Ugaoo.com

गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं पुदीने की पत्तियां

आयुर्वेद के अनुसार पुदीने की पत्तियों की तासीर ठंडी होती है। नियमित रूप से पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। पुदीने की पत्तियां त्वचा से जुड़े रोगों को ठीक करने में भी बेहद लाभकारी होती है। अगर आप साँसों से आने वाली बदबू की समस्या से परेशान हैं तो पुदीने की पत्तियों का सेवन करें। पेट से जुड़ी किसी भी परेशानी एवं हैजा जैसी बीमारी के प्रभाव को रोकने में भी पुदीना मददगार है।

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 09:31 PM / by Shruti

Tags: mint leaves, Health Tips, summer, Ayurveda, Nature Medicine

Courtesy: Sports Keeda News

World Health Day 2021

फोटो: Pinterest

वर्ल्ड हेल्थ डे: हाई हील पहनने से महिलाओं को हो सकती है आर्थोपेडिक की समस्या

ज़्यादातर महिलाओं को हाई हील पहनना पसंद होता है पर क्या आपको पता है कि हाई हील्स पहनने से शरीर का का सारा भार पैरों पर पड़ता है जिससे अनेक प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हाई हील पहनने की वजह से पुरुषों की तुलना में दो गुना ज्यादा महिलाएं आर्थोपेडिक समस्याओं से ग्रस्त हो रही हैं। लम्बें समय तक हील्स पहनने से एड़ी पर जोर पड़ता है जिससे स्पाइन पर प्रभाव और वजन असंतुलित हो जाता है। इसके अलावा हड्डियों में दरार पड़ने से फ्रेक्चर… read-more

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 08:16 PM / by Shruti

Tags: World Health Day, Health Tips, women health, High heels, fashion

Courtesy: Bhaskar News

Petha

फोटो: Healthline

पेठे(Ash Gourd) के सेवन से दूर होता है क़ब्ज़, जाने फ़ायदे

पेठा खाने से हमारे शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। इसमे मौजूद कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस और पोटेशियम सेहत के लिए लाभदायक होती है। पेठे में भरपुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो शरीर के इम्मयून सिस्टम को मजबूत बनाता है। पेठा खाने से पेट की समस्याओं जैसे जलन या एसिडिटी से छुटकारा मिलता है। तनाव दूर करने के लिए पेठे का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी12 होता है जो तनाव हार्मोन्स को भी कम करता है।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 11:02 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: petha, Health Tips, Diet, Weight Loss

Courtesy: IndiaTV

Health Tips

फोटो: Finda Top Doc

इन तरीकों के इस्तेमाल से पाएं टॉन्सिल के दर्द से छुटकारा

बदलते मौसम की वजह से लोगों को अक्सर टॉन्सिल कि परेशानी हो जाती है, जिससे मुँह के जबड़े के नीचे का हिस्सा बेहद दर्द करता है। टॉन्सिल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए निम्बू के रस को शहद के साथ मिलाकर दिन में दो तीन बार पियें। वहीं निम्बू को अदरक और काली मिर्च के साथ गर्म पानी में उबाल लें। अब हर आधे घण्टे पर इस पानी से गरारे करें। ऐसा करने से दर्द से आराम मिलता है। इसके अलावा गर्म दूध में हल्दी डालकर पीने से भी टॉन्सिल के दर्द से छुटकारा मिलता… read-more

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 08:18 PM / by Shruti

Tags: Lump in throat, Health Tips, health and fitness, Human Body

Courtesy: Sports Keeda News

Nail Biting

फ़ोटो: DDS

आज ही छोड़ें नाखून चबाने की बुरी आदत

नाखून चबाने की आदत कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इससे बैक्‍टेरियल इन्फेक्शन हो सकता है जिससे चेहरे पर रेडनेस, सूजन आदि आ सकते हैं। मुंह के रास्ते पैरोनीशिया जैसे बैक्टीरिया शरीर में जाकर सेप्टिक अर्थराइटिस जैसी बीमारी का कारण बन सकते है। नाखून चबाने की आदत दांतों को नुकसान पहुंचाती है और इनके गिरने का कारण भी बन सकती है। नाखून चबाने की आदत से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण हो सकता है जिससे पेट से जुडी कई बीमारियां हो सकती है।

शनि, 03 अप्रैल 2021 - 12:19 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: nail biting, bad habits, Health Tips

Courtesy: News18

Cucumber

फोटो: Amarujala News

वजन घटाने के लिए अपनाये Cucumber Diet Plan

बढ़ते वजन को  Cucumber Diet Plan से कंट्रोल में किया जा सकता है। ऐसा दावा किया जाता है कि इस डाइट प्लान से महज सात से चौदह दिनों में सात किलो वजन घटाया जा सकता है। इस डाइट में खीरा सबसे जरूरी होता है। इसके साथ अन्य फल, सब्जियां खाने से वजन कम हो सकता है। खीरे में प्रोटीन और कैलोरीज़ बहुत कम होता है। इसीलिए खाने में आप प्रोटीन युक्त चीजें जैसे अंडे, चिकन, मछली खा सकते हैं पर ध्यान रहे इसके साथ खीरा जरुर खाएं। 

सोम, 29 मार्च 2021 - 12:00 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Health Tips, cucumber, Weight Loss

Courtesy: India Tv

Papaya and Apple

फोटो: FirstCry Parenting

फलों के सेवन से करें ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है जिसमें हड्डिया कमजोर हो जाती हैं। जिन लोगों को ऑस्टियोपोरोसिस है उन्हें अपनी डाइट में कुछ खास फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। सेब में मौजूद विटामिन सी और कैल्शियम से हड्डी मज़बूत रहती है। पपीता खाने से भी स्किन के साथ-साथ हड्डियों और इम्युनिटी को स्ट्रांग बना सकते हैं। अनानास में पोटैशियम, विटामिन ए और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने के कारण यह हड्डियों के लिए बेहद असरदार होता है।

गुरु, 25 मार्च 2021 - 10:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Health Tips, Osteoporosis, health diet, Fitness

Courtesy: Abp live

Shikanji

फोटो: Vidhya's Vegetarian Kitchen

सेहत के लिए फायदेमंद होती है शिकंजी

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने वाली शिंकजी, खाना न पचने और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर रखती है। गर्मियों में पसीने के रूप में शरीर के इलेक्ट्रॉलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में शिकंजी पीना शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। जिससे डीहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। शिकंजी में निम्बू होने के कारण इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन को तरोताज़ा करने में काम आता है। एक ग्लास शिंकजी पीकर हाई ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

बुध, 24 मार्च 2021 - 09:03 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: shikanji, Health Tips, Drinks, summer

Courtesy: News18