White Beans

फ़ोटो: Solid Start

वजन घटाने में मददगार होते हैं सफेद बीन्स

सफेद बीन्स का इस्तेमाल हड्डियों और मांसपेशियों के निर्माण के लिए बेहद लाभदायक है। इसमे फोलेट, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 जैसे सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। सफेद बीन्स प्रोटीन से भरपूर  होता है इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होती। बीन्स में  फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उन्हें सफेद बीन्स का उपयोग जरूर करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरी बहुत कम होती है जिससे… read-more

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 12:17 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: safed beens, healty tip, Diet Plan

Courtesy: News18

Sugarcane Juice

फोटो: Free Press Journal

सेहत के लिए फायदेमंद होता है गन्ने के रस

गर्मियों में गन्ने का रस पीने से शरीर तो ठंडा रहता ही है, बल्कि इसके सेहत के भी अपने ही अलग फायदे हैं। रोजाना एक गिलास गन्ने का रस पीने से पीलिया की बीमारी को भी दूर किया जा सकता है। गन्ने के रस से शरीर में एनर्जी रहती है और शरीर में पानी की कमी नही होती। गन्ने के रस में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है। गन्ने में एंटीऑक्सिडेंट तत्व पाए जाते है जिसके चलते झुर्रियों और पिगमेंटेशन की समस्या दूर होती है।

रवि, 28 मार्च 2021 - 07:39 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: sugracane juice, Health, healty tip, summer

Courtesy: News18